बीजेपी ने आज राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इसके लिए जयपुर में हैं। अपने घोषणापत्र को बीजेपी संकल्प पत्र कहती है। वही राजस्थान के लिए इसका नाम ‘आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र’ रखा है। कांग्रेस पार्टी के उन्होंने पिछले पांच साल के कार्यकाल की आलोचना करते हुए अध्यक्ष नड्डा ने केंद्रीय योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि किसानों को योजनाओं के जरिए बीजेपी ने आगे बढ़ाने का काम किया। केंद्र सरकार द्वारा नियुक्ति पत्रों का उन्होंने जिक्र किया और बताया कि छह लाख युवाओं को सात महीने में सरकारी नौकरीदी हैं।
ये भी देखे : Akhilesh On Swami Prasad: अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद पर तोड़ी चुप्पी! | Uttar Pradesh News
जेपी नड्डा का कहना हैं कि हम डबल इंजन की सरकार राजस्थान में भी चाहते हैं। साथ ही अशोक गहलोत सरकार पर उन्होंने तुष्टिकरण, महिलाओं पर अत्याचार एवं घोटाला करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जनता को बीजेपी की सरकार में लाभ पहुंचाया जाएगा। जेपी नड्डा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के घोषणापत्र के तीन पिलर हैं। बीजेपी के तीन मूलमंत्र विकास के लिए पहला सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, दूसरा, गांव-गरीब, वंचित, पीड़ित, अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं को सशक्त करना एवं तीसरा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोड़ देना है।
बीजेपी के घोषणा पत्र में बड़े वादे
- लाडो प्रोत्साहन योजना को शुरू किया जाएगा जिसके अंतर्गत बालिका के जन्म पर 2 लाख के सेविंग मोड से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी
- कांग्रेस राज्य में नीलाम हुई किसानों की जमीन का उचित मुआवजा देने के लिए एक मुआवजा नीति लाई जाएगी.
- लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा.
- पीएम उज्जवला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर प्रदान किया जाएगा.
- मुख्यमंत्री की फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी.
- जिले में महिला थाना और हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क और सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन करेंगे.
- नाडा का कहना है कि अगर हमारी सरकार आती है तो पेपर लीक, फर्टिलाइजर, मिड डे मील, खनन, पीएम आवास, जल जीवन आदि घोटाले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा.
- आईआईटी के तर्ज पर हर संभाग में राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी और राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस खोले जाएंगे.
- प्रदेश में अगले 5 साल में ढाई लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी.
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए 1200 रुपए की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी.
- टूरिज्म की दृष्टि से टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन कौशल कोर्स बनाकर पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर और इसी के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे.


