राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

सुल्तानपुर में पकड़ा गया मवेशी चोर, ग्रामीणों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले, बाकि साथियो की तलाश जारी, जानिए पूरा मामला

by | Dec 11, 2023 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

सुल्तानपुर से एक बड़ी खबर हैं। आपको बता दें कि जहां पर मवेशी चोर गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को पहले जमकर धुना उसके बाद पुलिस बुलाकर चोर को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने आज उसे चालान कर जेल भेजा है। पकड़ा गया आरोपी अमेठी जिले का निवासी बताया जा रहा है।

ये भी देखे : Breaking News : Mayawati को मिला Akash का साथ , क्या BSP में फूंक पाएंगे जान ?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव में पशुपालक रामदीन रोजाना की तरह शुक्रवार रात घर में सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे उन्होंने कुछ आवाज सुनी। जिस आवाज को सुनकर वह जाग कर उठ गए। जब उन्होंने अपनी पशुशाला की तरफ देखा तो उन्हें वहां से मवेशी नदारद मिले। इस पर उन्हें संदेह हुआ। रामदीन फौरन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिंक रोड की तरफ पहुंचे। वहां एक पिकअप पर कुछ लोग भैंस लादते हुए नजर आए। इस पर रामदीन ने वाहन के पास पहुंचकर दिलेरी दिखाते हुए एक युवक को धर दबोच लिया।

ये भी पढ़े : काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हुई शामिल, लखनऊ का भी करेगी दौरा, जानिए कौन से होंगे समारोह

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं उसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचते, तब अन्य लोग वाहन व मवेशी छोड़कर मौके से फरार हो गए। लेकिन घटनास्थल पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई की। पकड़ा गया युवक अमेठी जिले का रहने वाला है। ग्रामीणों की सूचना पर जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक व उसके साथ बरामद वाहन को हिरासत में लेकर थाने ले गई। साथ ही जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद्र सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा घटना की जांच हो रही हैं। युवक ने अधिक मात्रा में नशा कर रखा था। उसके साथियों की तलाश हुई लेकिन वे मौके पर भाग निकले हैं। आज आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश अभी जारी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर