Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले सरयू तट पर 14 से 25 जनवरी तक ‘श्री राम नाम महायज्ञ’ का भव्य आयोजन होगा। आयोजकों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस वृहद अनुष्ठान के लिए 1008 नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना भी की जाएगी। आपको बता दें कि इस आयोजन के लिए सरयू नदी के घाट पर 100 एकड़ में ‘टेंट सिटी’ बसाई गई है।
Ram Mandir : महाभोज का भी होगा आयोजन
महायज्ञ आयोजन आत्मानंद दास महात्यागी उर्फ नेपाली बाबा के नेतृत्व में होगा। यज्ञ में भारत सहित नेपाल से करीब 21 हजार पंडित भाग लेंगे। जिसके लिए हर दिन 50 हजार भक्तों को ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। महायज्ञ के दौरान भोज का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें प्रतिदिन लगभग एक लाख भक्तों के भोजन कराने की व्यवस्था है।14 जनवरी को समारोह की शुरुआत यजमानों के सिर मुंडन के साथ होगी तथा 24 हजार श्लोकों के जाप के साथ 17 जनवरी से रामायण के हवन शुरू होगा। जो 25 जनवरी तक चलेगा इस दौरान प्रतिदिन 1008 शिवलिंगों का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।
तेल के 2100 पीपे सीता रसोई के लिए किये रवाना
अयोध्या की सीता रसोई के लिए उधर जयपुर से तेल के 2100 पीपे आ रहे हैं। चांदपोल स्थित गंगा माता मंदिर से बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 2100 पीपे अयोध्या की सीता रसोई के लिए तेल के भिजवाए और राम दरबार शोभायात्रा को भी रवाना किया गया। उनका कहना है कि ” सीता रसोई के लिए सामग्री भेजना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।


