गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित पंत पार्क में शुक्रवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद की बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों और कर्मचारियें ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की।
बता दें कि जन संवाद अटेवा द्वारा 12 से 25 जनवरी 2024 तक प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु एवं मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर किया जाएगा। इसमें सभी विभागों के शिक्षक,कर्मचारी शामिल होंगे। जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया है कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 25 जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे और डीएम को ज्ञापन सौंप देंगे।
ये भी देखें : Ayodhya Ram Mandir : वाराणसी के मुस्लिम छात्र ने बनाई प्रभु श्रीराम जानकी की तस्वीर
संतोष पाठक और जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि लखनऊ में चार फरवरी को लखनऊ के अंबेडकर मैदान से गोमती नगर शहीद स्मारक तक रन फार ओपीएस दौड़ की जाएगी। संचालन जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे और मंडलीय मंत्री अभिषेक गुप्त ने बैठक की अध्यक्षता की।
मिली जानकारी के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने आगे की रणनीति तय की है। वही जिला मुख्यालय पर 25 जनवरी को धरना प्रदर्शन करेंगे।


