राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Aligarh News : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम माेदी करेंगे अलीगढ़ से चुनावी शंखनाद, जानिए क्या है भाजपा की रणनीति

by | Jan 15, 2024 | अपना यूपी, अलीगढ़, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Aligarh News : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर विपक्षी गठबंधन मंथन में लगे हुए है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भाजपा सरकार माहौल को चुनावी रंग में रंगने की तैयारी में है। अलीगढ में 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला का आशीर्वाद लेने के पश्चात बृज छेत्र की रैली को सम्बोधित करेंगे। रहते जिले में प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा।

अलीगढ भाजपा सरकार के लिए वो केंद्र है जो मध्य उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कवर करती है। रैली की तैयारियां आरम्भ हो चुकी है, अधिकारियों ने ताला नगरी के मैदान का निरीक्षण किया।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Mayawati इंडिया गठबंधन में शामिल होंगी या नहीं ,क्या है फैसला ?

13 सीटें हैं ब्रज क्षेत्र में लोकसभा की

बता दें कि ब्रज क्षेत्र के तीनों मंडल, जिसमे बरेली, अलीगढ़ एवं आगरा में 65 सीट विधानसभा की और 13 सीट लोकसभा की है। भाजपा ने लोकसभा क्षेत्र में मैनपुरी सीट को छोड़कर 2019 में सभी पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 65 में से 54 सीट 2022 में जीती थीं। पुराने रिकार्ड को भाजपा के लिए बरकरार रखना 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी चुनौती से कम नहीं है।

चुनाव का परिदृश्य इस बार बदलने जा रहा है। प्रदेश में सपा और कांग्रेस 2019 के चुनाव में एक साथ थे। इस बार INDIA गठबंधन बना है। भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी से मुकाबले को लेकर तैयार कर रही है।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव को बताया ‘गिरगिट’, जानिए सपा का इस पर पहला रिएक्शन

65 सीटें हैं ब्रज क्षेत्र में विधानसभा की

ब्रज क्षेत्र की रैली बहुत मायने रखती है। वही इगलास विधानसभा क्षेत्र मथुरा, मेरठ और अलीगढ़ के खैर से जुड़े हुए है। ये मन जाता है कि ये जाट बाहुल्य क्षेत्र हैं। ऐसे ही छर्रा और अतरौली विधानसभा सीट एटा-कासंगज, हाथरस, बरेली, बदायूं, पीलीभीत को जोड़ती हैं।

भाजपा सरकार के अलीगढ़ से पीएम मोदी ब्रज क्षेत्र के बहाने मध्य और पश्चिमी, उत्तर प्रदेश में भी विकास कार्यों का संदेश देंगे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर