राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

AAP Candidate 3rd List : नजफगढ़ सीट पर AAP ने कैलाश गहलोत के खिलाफ उतारा उम्मीदवार, जानिए किसको मिला टिकट

by | Dec 13, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

AAP Candidate 3rd List : आम आदमी पार्टी (आप) ने नजफगढ़ विधानसभा सीट से अपने नए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस सीट से तरुण यादव को उम्मीदवार बनाया है। यह नाम पार्टी की तीसरी सूची में घोषित किया गया है, जिसमें सिर्फ एक नाम था। दिलचस्प बात यह है कि तरुण यादव दो दिन पहले ही आप पार्टी में शामिल हुए थे। कैलाश गहलोत के भाजपा में जाने के बाद पार्टी को इस सीट के लिए नए चेहरे की तलाश थी। अब तक, आम आदमी पार्टी ने कुल 32 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

तरुण यादव की पत्नी, मीना यादव, निर्दलीय पार्षद हैं और अब उन्होंने भी ‘आप’ की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 11 दिसंबर को ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दोनों को पार्टी में शामिल किया। संजय सिंह ने कहा कि मीना यादव पिछले 10 सालों से पार्षद हैं और तरुण यादव समाजसेवक के रूप में बहुत लोकप्रिय हैं।

नजफगढ़ सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, भाजपा से कैलाश गहलोत के उम्मीदवार बनने की संभावना जताई जा रही है। जाट नेता कैलाश गहलोत के सामने अब ‘आप’ ने एक यादव उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

पिछले चुनाव में कैलाश गहलोत ने भाजपा के उम्मीदवार अजीत सिंह को 6 हजार वोटों से हराया था। गहलोत, जो दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री रहे थे, ने पिछले महीने मंत्री पद के साथ ही ‘आप’ पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं और अब भाजपा में काफी सक्रिय हो चुके हैं। दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ भी सौंप दी हैं, जिससे गहलोत की नजफगढ़ सीट पर दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

दिल्ली विधानसभा के चुनाव जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में होने की संभावना है। अब यह देखना होगा कि तरुण यादव और कैलाश गहलोत के बीच इस सीट पर मुकाबला कितना रोचक और प्रभावशाली होगा।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : ठंड ने पूरी तरह से यूपी में दे दी है दस्तक, शीतलहर को लेकर IMD ने किया अलर्ट जारी

ये भी देखें : Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर कटाक्ष, “Congress-India Alliance में पूरी तरह विश्वास खो चुकी है”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर