AAP Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। मंगलवार को पार्टी ने 48 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इस लिस्ट में कई प्रमुख सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं।
छपरा से प्रेम प्रताप सिंह, लालगंज से राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्णिया से आदित्य लाल और हथुआ से इंद्रजीत ज्योतिकर को टिकट मिला है। इससे पहले पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। अब तक AAP ने कुल 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि जैसे दिल्ली और पंजाब में बदलाव आया, अब बारी बिहार की है। उन्होंने नारे के अंदाज़ में कहा – “अब बिहार में भी AAP जिंदाबाद!”
किसे कहां से मिला टिकट?
आइए एक नजर डालते हैं कि AAP ने किन-किन सीटों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं:
- छपरा – प्रेम प्रताप सिंह
- लालगंज – राजेंद्र प्रसाद सिंह
- पूर्णिया – आदित्य लाल
- हथुआ – इंद्रजीत ज्योतिकर
- सीवान – सत्येन्द्र कुमार कुशवाहा
- गोपालगंज – डॉ. ब्रज किशोर गुप्ता
- मधेपुरा – मुकेश कुमार
- बोध गया (SC) – गोवर्धन मांझी
- कुम्हरार – बबलू कुमार
- मोकामा – डॉ. राजेश कुमार रत्नाकर
- शिवहर – अनीश झा
- बगहा – शेषनाथ चौधरी
- नरकटियागंज – राजीव वर्मा
- कटिहार – राजेश गुरनानी
- बैकुंठपुर – ओम प्रकाश राय
- मरहौरा – सुशील कुमार यादव
- परसा – पवन तिवारी
- हसनपुर – मनमोहन मधुकर
- बेलागंज – मधुमाला कुमारी
- बेलदौर (SC) – राहुल कुमार बासु
- चेनारी (SC) – धनंजय कुमार
- भोरे (SC) – धर्मेंद्र कुमार
- बोचहां (SC) – डॉ. अभय कुमार
- कुरथा – उमाशंकर शरण
- सीमरी – दिनेश कुमार आर्या
- सुरसंड – ऋषि कुमार अग्रवाल
- बाजपट्टी – रणधीर कुमार चौधरी
- बिस्फी – अरविंद कुमार मिश्रा
- निर्मली – चंदन कुमार
- केसरिया – राम अधार राय
- पिपरा – विपुल यादव
- चिरैया – ओम प्रकाश यादव
- ढाका – मधुसूदन कुशवाहा
- बरौली – डॉ. सत्येंद्र कुमार पटेल
- गरखा – सदन कुमार
- मोहिउद्दीननगर – उमेश राय
- बरहरिया – डॉ. जितेंद्र कुमार यादव
- जमालपुर – गोपाल कुमार तांती
- शेखपुरा – उमेश प्रसाद सिंह
- हमाउट – धर्मेंद्र कुमार
- रूपौली – विकास कुमार
- बगहा – शेषनाथ चौधरी
- सिकटा – औरंगजेब आलम
- जीरादेई – विनोद कुमार सिंह
चुनाव की तारीखें
बिहार में चुनाव दो चरणों में होंगे —
- पहला चरण: 6 नवंबर
- दूसरा चरण: 11 नवंबर
- नतीजे आएंगे: 14 नवंबर
पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर रखी गई है।
AAP अब बिहार में भी अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश में है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली और पंजाब के बाद, क्या बिहार में भी ‘आप’ की लहर चल पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें: PM Giorgia Meloni: ट्रंप का मेलोनी पर कमेंट हुआ वायरल, कहा – “खूबसूरत कहने पर आपको बुरा तो नहीं लगेगा…”
ये भी देखें: Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार की क्यों बढ़ी मुश्किलें!


