Agniveer Scheme : हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने बड़ा फैसला समाने आया है सीएम सैनी ने ऐलान किया कि अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। ग्रुप सी में 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। 5 लाख तक बिना ब्याज के कर्ज भी मिलेगा।
नायब सिंह सैनी के ऐलान मुख्य बिंदू क्या है?
- हरियाणा में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण दी जाएंगी।
- पुलिस और माइनिंग गार्ड की भर्ती में आरक्षण दी जाएंगी।
- ग्रुप C और ग्रुप D की भर्तियों में उम्र की सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी।
- बिना ब्याज के 5 लाख तक का ऋण भी दी जाएंगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई थी। इस योजना के तहत अग्निवीरों को 4 साल के लिए भारतीय सेना में तैनात किया जाता है। ये योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोकहित की है। हमारे पास स्किल्ड युवा, एक्टिव युवा इस योजना के माध्यम से तैयार होते हैं।
हरियाणा में किन-किन क्षेत्रों में मिलेगा आरक्षण?
उन्होंने आगे ये भी कहा है कि हरियाणा में प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती किए जाने वाले कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एसपीओ, की भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। ग्रुप B और C में सरकारी पदों के लिए अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी, परंतु अग्निवीरों (Agniveer Scheme) के पहले बैच के मामले में यह छूट 5 वर्ष की होगी। सरकार ग्रुप C में सिविल पदों पर सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण और ग्रुप B में 1 प्रतिशत आरक्षण दी जाएंगी।
30 हजार रुपए से अधिक वेतन
सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे बताया, ”अगर किसी भी अग्निवीर को किसी भी औद्यौगिक यूनिट द्वारा प्रति माह 30 हजार रुपए से अधिक वेतन दिया जाता है, तो हमारी सरकार उस औद्यौगिक यूनिट को 60 हजार रूपए की सालाना सब्सिडी देगी। अगर कोई अग्निवीर अपना उद्यम स्थापित करना चाहता है तो सरकार 5 लाख के ऋण पर ब्याज माफ की जाएगी।