राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Amitabh Thakur News : अमिताभ ठाकुर ने आशीष पटेल के खिलाफ खोला मोर्चा, लोकायुक्त से की शिकायत

by | Dec 30, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Amitabh Thakur News : उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के खिलाफ अब आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मोर्चा खोल दिया है। ठाकुर ने लोकायुक्त उत्तर प्रदेश से आशीष पटेल के खिलाफ शिकायत की है। अपनी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा नियमावली 2021 बनाई थी, जिसके नियम 5 के तहत विभागाध्यक्ष पद के लिए शत प्रतिशत नियुक्ति उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा सीधी भर्ती से करने का प्रावधान था। इसके अलावा, बीटेक और एमटेक अध्यापकों के लिए 15 वर्षों का अनुभव अनिवार्य किया गया था।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद 9 दिसंबर 2024 को 177 अध्यापकों को विभागाध्यक्ष पद पर प्रोन्नति दी गई, जबकि इन नियमों का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि यह कदम सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के विपरीत था और इसे भ्रष्टाचार की श्रेणी में रखा जा सकता है।

इसके साथ ही अमिताभ ठाकुर ने एक और गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डी फार्मा कॉलेजों का भौतिक परीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि 531 कॉलेजों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मना किए जाने के बावजूद उन्हें मान्यता दी गई। इनमें से 94 कॉलेजों में किसी अन्य विषय के शिक्षण कार्य हो रहे थे, जबकि 19 कॉलेजों में भूमि और भवन तक नहीं पाए गए। इस संबंध में राज्य सरकार ने एचबीटीयू कानपुर के कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर रघुराज सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी, जिसने अपनी आख्या दे दी थी।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन दोनों मामलों में मंत्री आशीष पटेल की प्रमुख भूमिका रही है। उन्होंने पहले इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण अब उन्होंने लोकायुक्त से शिकायत की है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि इससे पहले अपना दल कमेरावादी पार्टी की नेता पल्लवी पटेल ने भी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया था कि मंत्री आशीष पटेल ने विभिन्न पदों पर नियुक्तियों और प्रमोशन में नियमों का उल्लंघन किया है। इस पर आशीष पटेल ने जवाब देते हुए कहा था कि “मेरा नाम आशीष पटेल है, मैं सरदार पटेल का बेटा हूं और मैं डरने वाला नहीं हूं।” उन्होंने आगे कहा था कि वह चाहते हैं कि सीबीआई से जांच कराई जाए।

ये भी पढ़ें : Sultanpur News : दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मारी, जांच जारी, जानिए पूरा मामला

ये भी देखं : Delhi High Court का Atishi Government को Order, करनी होगी केंद्र सरकार की योजना लागू

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर