राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Anil Ambani: ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी ग्रुप की 3,084 करोड़ की संपत्तियां जब्त

by | Nov 3, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Anil Ambani: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी करीब 3,084 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई है। ईडी ने इसके लिए 31 अक्टूबर 2025 को चार आदेश जारी किए।

सुत्रों के मुताबिक, जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) में पाली हिल वाला बंगला, नई दिल्ली का रिलायंस सेंटर, और देश के कई बड़े शहरों में फैली जमीन और इमारतें शामिल हैं।

इन शहरों में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई (कांचीपुरम समेत) और ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) प्रमुख हैं।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में ऑफिस बिल्डिंग्स, फ्लैट्स और जमीन के प्लॉट्स शामिल हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 3,084 करोड़ आंकी गई है। अभी यह जब्ती अस्थायी है, यानी आगे की जांच और कोर्ट के आदेशों के बाद ही तय होगा कि इन संपत्तियों पर क्या स्थायी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल, नीतीश सरकार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ से बदलेगा बिहार का भविष्य

ये भी देखें: Pawan Singh News: ”15 साल पहले और आज का बिहार….”—खेसारी के बयान पर पवन सिंह का पलटवार!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर