राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Arvind Kejriwal News : केजरीवाल पर हमले और यमुना प्रदूषण को लेकर गोपाल राय का बीजेपी पर पलटवार

by | Oct 26, 2024 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमले के मामले और यमुना के प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा पलटवार किया। गोपाल राय ने कहा कि यह हमला बीजेपी की सियासी बौखलाहट का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के युवा मोर्चा के नेताओं ने केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की, जिसे सभी ने देखा।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर बीजेपी द्वारा साजिश के तहत हमले कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी गंदी राजनीति कर रही है और इस तरह के हमले आप पार्टी के नेताओं को डराने के लिए किए जा रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता इससे डरने वाले नहीं हैं। गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर दिखावा कर रही है और असल में इसके लिए बीजेपी ही जिम्मेदार है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत बिगड़ने और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती होने पर गोपाल राय ने कहा कि सवाल यह उठता है कि आखिर वे बीमार क्यों पड़े। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की वजह से ही लोग बीमार हो रहे हैं और बीजेपी इसी मुद्दे पर नौंटकी कर रही है।

गोपाल राय ने यमुना के प्रदूषण को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से गंदा पानी दिल्ली के कालिंदी कुंज में आता है, जिसके कारण यमुना में झाग बनता है। उन्होंने कहा कि यह झाग बीजेपी के नेताओं द्वारा उत्तर प्रदेश में पैदा किया जा रहा है। राय ने कहा कि पराली के प्रदूषण को कम करने के मुद्दे पर बैठक हुई है और लोगों से अपील की है कि दिवाली के दौरान पटाखों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे लोगों की सेहत पर असर पड़ता है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे बीजेपी के इन कृत्यों को उजागर करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी दिल्ली में प्रदूषण और अन्य मुद्दों को गंभीरता से ले रही है और दिल्लीवासियों को बीजेपी की नौटंकी से सावधान रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें : 26 October Ka Rashifal : जानें किस राशि को मिलेंगी खुशियों की सौगात, पढ़ें अपनी राशिफल

ये भी देखें : Prashant Kishore ने बोला Nitish Kumar की सरकार पर हमला कहा, ‘जंगल राज रिटर्न्स’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर