Arvind Kejriwal : दिल्ली हाई कोर्ट में आज राजधानी के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका पर सुनवाई शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि केजरीवाल शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए है। जिसके बाद उनको पूछताछ के लिए ED की रिमांड पर भेजा गया था।
वहीं गिरफ्तारी के बाद से ही उनको मुख्यमंत्री पद से हटाने की लगातार मांग की जा रही है। जिसके लिए हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को CM पद से हटाने वाली याचिका को हाई कोर्ट ने आज ख़ारिज कर दिया है।
बता दें कि हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। वही हाई कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड की इजाजत दी थी। 23 से 28 मार्च तक, आज केजरीवाल की रिमांड का आखिरी दिन है।
ये भी पढें : Pilibhit News : वरुण का पीलीभीत को संदेश, अंतिम सांस तक पीलीभीत से मेरा रिश्ता..


