राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Arvind Kejriwal : दिल्ली में पानी की सप्लाई को लेकर भड़के केजरीवाल, कहा – ‘पानी में जहर मिला आ रहा अब क्या अब फांसी पर…’

by | Jan 28, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Arvind Kejriwal : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी में पानी की सप्लाई को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि हरियाणा में बीजेपी के लोग पानी में जहर मिला रहे हैं और इसे दिल्ली भेज रहे हैं। इस गंभीर आरोप को लेकर हरियाणा सरकार ने कहा है कि वह केजरीवाल पर मुकदमा दायर करेगी, जबकि बीजेपी के सूत्रों ने कहा है कि चुनाव आयोग का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।

मुकदमे को लेकर जब अरविंद केजरीवाल से 28 जनवरी को सवाल पूछा गया, तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा “पानी पर राजनीति नहीं करो, ये लोग डरा रहे हैं कि केस करेंगे, क्या कुछ कसर रखी है केस करने में? जेल तो भेज दिया है, अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे? कितने केस करोगे, सैनी साहब, केस से न डराओ, साफ पानी छोड़ो, पानी पिलाना पुण्य का काम होता है।”

केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली जल बोर्ड और इसके CEO ने पुष्टि की है कि दिल्ली के पानी में अमोनिया नामक जहर मिलाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़ी जानकारी भी दी और कहा कि आज चुनाव आयोग ने आतिशी और भगवंत मान को बुलाया है।

इस मामले में आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा “आज जब दिल्लीवालों को जहरीला पानी देने के बीजेपी की हरियाणा सरकार के षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ, तो अपनी साज़िश छिपाने के लिए बीजेपी ने LG से अफ़सरों पर दबाव डालकर झूठी चिट्ठी लिखवाई। लेकिन सच्चाई छिप नहीं सकती और बीजेपी की साज़िश बेनकाब हो गई।” उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की CEO द्वारा जारी चिट्ठी में साफ तौर पर लिखा गया है कि दिल्ली के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट केवल 1 PPM तक अमोनिया को ट्रीट कर सकते हैं, जबकि हरियाणा सरकार ने यमुना में इससे 7 गुना ज़्यादा जहरीला पानी छोड़ा है।

इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच चुनाव आयोग ने सोमवार को हरियाणा से जलापूर्ति में अमोनिया के स्तर को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी की तरफ से लगाए गए आरोपों पर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी। चुनाव आयोग का यह कदम मामले की गंभीरता को देखते हुए उठाया गया था।

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि “निराधार आरोप लगाना और दूसरों पर दोष मढ़ना उनकी आदत बन चुकी है।” उन्होंने केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया।

ये भी पढ़ें : Baghpat : बागपत में बड़ा हादसा, भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान लकड़ी का मचान ढहने से 5 की मौत, 80 घायल

ये भी देखें : Ravi Kishan का AAP पर निशाना, “AAP ने झूठ की गारंटियां निकाली हैं…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर