राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Assembly Bypoll Results 2025: गुजरात में AAP और भाजपा ने बांटी जीत, केरल-कांग्रेस और पंजाब-AAP के नाम

by | Jun 23, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Assembly Bypoll Results 2025: चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों में से 4 सीट के उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। गुजरात की कडी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावड़ा जीते। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 39452 वोटों से हराया।

गुजरात की ही विसावदर सीट पर AAP उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने जीत हासिल की। उन्होंने 17554 वोट के अंतर से भाजपा के कीर्ति पटेल को शिकस्त दी।

इधर, केरल में UDF उम्मीदवार कांग्रेस के आर्यदन शौकत को जीत मिली। उन्होंने CPIM के एम.स्वराज को 11077 वोट से हराया।

पंजाब की लुधियाना वेस्ट से AAP के खाते में आई, यहां से संजीव अरोड़ा जीते। उन्होंने कांग्रेस के भारत भूषण आसु को 10637 वोट से हराया।

पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर कुल 23 राउंड काउंटिंग होनी है। 20 राउंड की काउंटिंग के बाद TMC प्रत्याशी अलिफा अहमद भाजपा के आशीष घोष से 50 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। इन सभी पांचों सीटों पर 19 जून को वोटिंग हुई थी।

पंजाब की लुधियाना वेस्ट आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थी। लुधियाना वेस्ट से AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को कैंडिडेट बनाया है। अरोड़ा विधायक बनते हैं तो उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी, जिससे यह सीट खाली हो जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि AAP अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है।

ये भी पढ़ें : Maharashtra News: हिंदी को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमाई, मनसे का विरोध तेज – स्कूलों में किताबें फाड़ी, चेतावनी पत्र थमाए

ये भी देखें : Bihar Politics: RJD ने अपनाई सपा की कौन सी जातीय रणनीति?, BJP ने अलर्ट होकर शुरू किया सर्वे!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर