खबर

Atishi : जल मंत्री आतिशी की भूख हड़ताल पर बैठने के दौरान बिगड़ी तबीयत, LNJP अस्पताल के ICU वार्ड में किया भर्ती

by | Jun 25, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Atishi : दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत सोमवार देर रात काफी बिगड़ जाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। आतिशी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग कर रही हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने बताया कि आधी रात को उनका ब्लड शुगर लेवल 43 पर आ गया और सुबह 3 बजे तक यह और गिरकर 36 पर आ गया।

ब्लड शुगर में इस खतरनाक गिरावट के बाद, एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्काल चिकित्सा हस्तक्षेप की सलाह दी और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया। आप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मेडिकल कर्मियों को आतिशी को एंबुलेंस में ले जाते हुए दिखाया गया।

ये भी देखें : Lok sabha Speaker : लोकसभा स्पीकर चुनाव को लेकर क्या रहेगा माहोल | Loksabha | PM Modi | Oath |

एलएनजेपी अस्पताल के डॉ. सुरेश ने आतिशी की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके पेशाब में कीटोन पाए गए थे, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में रहना पड़ा। उन्होंने कहा, “हमने उन्हें कल भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उनका शुगर लेवल भी कम है। सभी ब्लड टेस्ट किए गए हैं और वे सामान्य हैं, और अब उनकी हालत स्थिर है।”

आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ये बताया गया है कि, “जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई। आधी रात को उनका ब्लड शुगर लेवल 43 हो गया और सुबह 3 बजे तक 36 हो गया, जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत भर्ती करने की सलाह दी। उन्होंने पिछले पांच दिनों से कुछ नहीं खाया है और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।”

आधी रात को उनका ब्लड शुगर लेवल 43 हो गया और सुबह 3 बजे तक 36 हो गया, जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत भर्ती करने की सलाह दी। उन्होंने पिछले पांच दिनों से कुछ नहीं खाया है और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

आप के अनुसार, एलएनजेपी के डॉक्टरों ने पहले आतिशी की जांच की थी और अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था।

पिछले पांच दिनों से आतिशी (Atishi) अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं, बता दें कि हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़ने की मांग कर रही हैं। लंबे समय से चल रहे इस अनशन की वजह से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा है, जिसकी वजह से उन्हें सोमवार देर रात अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इससे पहले डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की थी और मंच से घोषणा की थी कि उनकी बिगड़ती सेहत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। उनका वजन 2.2 किलोग्राम कम हो गया था, यानी अब उनका वजन 63.6 किलोग्राम है और उनका रक्तचाप भी कम है।

आतिशी ने भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार पर दिल्ली के लिए निर्धारित 100 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रतिदिन) या 46 करोड़ लीटर पानी रोकने का आरोप लगाया, जिससे शहर में जल संकट और बढ़ गया। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में 2.8 मिलियन से अधिक लोग इस कमी से प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Panchang 25 June : आज के पंचांग में क्या है खास, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली और देश भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, और दिल्ली को अधिक पानी मिलना चाहिए था। उन्होंने सवाल किया, “हमें आवंटित पानी में से 100 एमजीडी पानी नहीं मिल रहा है, जो 46 करोड़ लीटर है। दिल्ली सरकार ने हर दरवाजे पर दस्तक दी है। दिल्ली के निवासी इस देश के नागरिक हैं। हम प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं, लेकिन भूख हड़ताल के चार दिन बाद भी प्रधानमंत्री चुप हैं। हरियाणा 100 एमजीडी पानी क्यों रोक रहा है?”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर