Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है। छठ महापर्व खत्म होते ही आज से बिहार का सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। मैदान में अब सभी बड़े नेता उतर चुके हैं एनडीए और महागठबंधन, दोनों ही गठबंधन अपनी-अपनी ताकत झोंकने में लगे हैं।
NDA का पावर शो
एनडीए की तरफ से आज यानी 29 अक्टूबर को कई दिग्गज नेता बिहार के अलग-अलग इलाकों में चुनावी रैलियां कर रहे हैं।
अमित शाह आज दरभंगा के अलीनगर में मैथिली ठाकुर के समर्थन में पहली रैली करेंगे। दोपहर 12:15 बजे उनकी रैली होगी। इसके बाद शाह 1:30 बजे समस्तीपुर के रोसड़ा और फिर 3 बजे बेगूसराय के भगवानपुर में जनसभाएं करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज अपने गृह जिला नालंदा में रोड शो करेंगे। वे चार विधानसभा सीटों पर जनसंपर्क करेंगे और हरनौत में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली आज दरभंगा के हायाघाट, बाढ़ और छपरा में होगी। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सिवान और बक्सर में जनसभाएं करेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी आज बिहार में होंगी। वे मुजफ्फरपुर और पटना साहिब में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां करेंगी।
वहीं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को बांका, भागलपुर और मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गई है, जहां वे आज चुनावी सभाएं करेंगे।
महागठबंधन का जवाबी हमला, एक मंच पर राहुल-तेजस्वी
दूसरी तरफ महागठबंधन भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर गया है। आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक साथ बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। दोनों नेता मुजफ्फरपुर और दरभंगा में एक ही मंच से एनडीए पर हमला बोलेंगे और अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
तेजस्वी यादव आज छपरा की छह विधानसभा सीटों पर लगातार रैलियां करेंगे।
प्रियंका गांधी अभी मैदान में नहीं उतरेंगी, लेकिन उनका कार्यक्रम तय हो चुका है।
- 1 नवंबर को वे बेगूसराय के बछवाड़ा
- 3 नवंबर को लखीसराय और रोसड़ा (समस्तीपुर)
- 6 नवंबर को गोविंदगंज व चनपटिया (पूर्वी चंपारण) में जनसभाएं करेंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी जल्द ही बिहार में प्रचार शुरू करेंगे। उनका शेड्यूल इस प्रकार है—
- 31 अक्टूबर: कुचायकोट (गोपालगंज)
- 3 नवंबर: अमरपुर (बांका)
- 5 नवंबर: कुटुंबा (औरंगाबाद)
बिहार बना सियासत की रणभूमि
छठ पूजा खत्म होते ही बिहार में अब राजनीति का तापमान तेजी से बढ़ गया है। हर दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है, हर सीट पर दिग्गज नेता उतर चुके हैं। आने वाले कुछ दिनों में बिहार का हर जिला रैलियों और रोड शो से गूंजेगा क्योंकि अब वक्त है चुनावी जंग का।
ये भी पढ़ें: Lucknow News: कुछ ही मिनटों में तबाही… तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, पांच फायरमैन घायल
ये भी देखें: Lalu Yadav News: लालू यादव का केंद्र सरकार पर तंज,”छठ पर ट्रेन का वादा सिर्फ एक जुमला!”


