राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मी, पटना मेंतीन दिवसीय दौरे परनिर्वाचन आयोग की टीम

by | Jun 26, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bihar Assembly Elections: बिहार में अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग की एक उच्चस्तरीय नौ सदस्यीय टीम बुधवार देर रात पटना पहुंची। यह टीम राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आई है और बिहार में आगामी चुनावों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा कर रही है।

गुरुवार को पटना में उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में आयोग की टीम ने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल एवं उनके कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में विधानसभा चुनाव से पहले की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में आयोग ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य, ईवीएम और वीवीपैट की उपलब्धता, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, लॉजिस्टिक सपोर्ट जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फीडबैक लिया। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं की जानकारी भी एकत्र की गई। आयोग ने यह भी जाना कि आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन की क्या रणनीति और तैयारियां रहेंगी।

शुक्रवार को आयोग की टीम चार समूहों में बंटकर राज्य के सभी प्रमंडलों के आयुक्त, जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक ईआरओ (एईआरओ) के साथ बैठक करेगी। इन प्रशिक्षण बैठकों के माध्यम से निर्वाचन आयोग जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों का आकलन करेगा।

तीन दिवसीय दौरे के अंत में आयोग की टीम अपनी संपूर्ण रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली लौटेगी, जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर मुख्य चुनाव आयुक्त का भी बिहार दौरा संभावित है। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद ही आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

उधर, बिहार की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने भी अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। चुनावी रणनीति, गठबंधन, उम्मीदवारों के चयन और जनसंपर्क अभियानों को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है। अगले कुछ सप्ताहों में राज्य की राजनीतिक गतिविधियां और भी तेज़ होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : Maharashtra News: हिंदी को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमाई, मनसे का विरोध तेज – स्कूलों में किताबें फाड़ी, चेतावनी पत्र थमाए

ये भी देखें : Bihar Politics: RJD ने अपनाई सपा की कौन सी जातीय रणनीति?, BJP ने अलर्ट होकर शुरू किया सर्वे!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर