राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar Election Exit Poll 2025: एग्जिट पोल के बाद सियासी बयानबाजी तेज, NDA ने दिखाई जीत की उम्मीद, जानें कब और कितनी हुई वोटिंग?

by | Nov 12, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bihar Election Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल आने के बाद सूबे की सियासत में हलचल तेज़ हो गई है। एनडीए और भाजपा नेताओं ने इन नतीजों को अपनी जीत का संकेत बताया है, तो वहीं कांग्रेस और राजद नेताओं ने एग्जिट पोल को सिर्फ अंदाजा बताते हुए भरोसा जताया है कि असली नतीजे 14 नवंबर को महागठबंधन के पक्ष में आएंगे।

कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने कहा कि एग्जिट पोल कभी सटीक नहीं होते, ये बस एक अनुमान होते हैं। असली फैसला तो जनता के मतों से ही तय होगा।
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, मैं एग्जिट पोल पर अभी कुछ नहीं कहूंगी। जब नतीजे आएंगे, तब बात करेंगे। बिहार की जनता ने इस बार सबक सिखाने का मन बना लिया है क्योंकि उसके मताधिकार के साथ छेड़छाड़ हुई है। मुझे पूरा भरोसा है कि महागठबंधन की सरकार बनेगी।

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए हैं और इस बार भी होंगे। जनता ने एनडीए के खिलाफ वोट दिया है और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मतदान किया है। जो लोग एग्जिट पोल देखकर खुश हैं, वे रहें सच्चाई परेशान हो सकती है, पराजित नहीं। 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी।

भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, लंबी वोटिंग कतारें ही बता रही थीं कि एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एग्जिट पोल भी यही दिखा रहे हैं। बिहार की जनता ने पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और विकास के नाम पर वोट किया है। राहुल गांधी पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने काफी तरक्की की है। जनता को भरोसा है कि राज्य का भविष्य इन्हीं के हाथों में सुरक्षित है। कांग्रेस और राजद की दोस्ती सिर्फ दिखावटी है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने कहा, एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले नहीं हैं। 2005 से नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदली है। जनता ने एनडीए के काम पर भरोसा जताया है, इस बार भी हम जीत का परचम लहराएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए —

• पहला चरण: 6 नवंबर को, 65.08% मतदान
• दूसरा चरण: 11 नवंबर को, 68.69% मतदान

अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब नतीजे आएंगे और तय होगा कि बिहार की सत्ता किसके हाथ में जाएगी — एनडीए या महागठबंधन।

ये भी पढ़ें: Faridabad News: फरीदाबाद में बड़ा आतंकी साजिश का खुलासा, डॉक्टर के घर से मिलीं AK-47 राइफलें और विस्फोटक

ये भी देखें: Delhi Air Pollution Protest: जहर बनी दिल्ली की हवा, इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर