राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत, मोकामा में फिर चला अनंत सिंह का जादू

by | Nov 14, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही साफ दिख रहा है कि इस बार एनडीए को जबरदस्त जीत मिल रही है। अभी तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक एनडीए लगभग 200–201 सीटों पर आगे है। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा में रही मोकामा सीट पर एक बार फिर से अनंत सिंह का ही दबदबा देखने को मिला। दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में होने के बावजूद अनंत सिंह करीब 29 हजार वोटों से जीतते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उनकी बढ़त इतनी बड़ी है कि जीत तय मानी जा रही है।

अनंत सिंह इस बार जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। वोटिंग से ठीक पहले उनका नाम हत्याकांड में आने पर उन्हें जेल जाना पड़ा। लेकिन इस चुनाव ने ये साबित कर दिया कि अनंत सिंह जेल में हों या बाहर मोकामा में उनकी ही चलती है।

मोकामा सीट पर आरजेडी ने बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया था। वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की तरफ से प्रियदर्शी पीयूष मैदान में थे।
लेकिन नतीजा साफ है अनंत सिंह की आंधी में बाकी सारे उम्मीदवार उड़ गए। जेल जाते समय उन्होंने कहा भी था अब चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी और जनता ने सचमुच दिखा दिया कि उनका समर्थन किसके साथ है।

अनंत सिंह बिहार की सियासत का जाना-पहचाना नाम हैं। उनका अंदाज़ और उनका तेवर दोनों ही उन्हें अलग पहचान देते हैं। यही वजह है कि इस बार चुनाव की शुरुआत से लेकर नतीजे आने तक वे चर्चाओं में छाए रहे। नामांकन की शुरुआत होते ही वे सबसे पहले पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे, और अब जीत भी सबसे पहले उनकी पक्की मानी जा रही है।

मोकामा में लोग अनंत सिंह की जीत के इतने कॉन्फिडेंट थे कि मतगणना से कई दिन पहले ही जश्न की तैयारी शुरू कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह के आवास पर करीब 50 हजार लोगों के लिए भोज का इंतजाम किया गया है। दाल, सब्जियां, पुलाव और तरह-तरह की मिठाइयाँ सब शामिल हैं।
जैसे ही नतीजों में उनकी बढ़त साफ होती गई, लोगों ने उनके घर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर भी मोकामा के जश्न की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हलवाई लगातार भोजन तैयार कर रहे हैं, समर्थक सुबह से ही उनके आवास पर जमा हैं और रात तक भोज चलता रहेगा। अब समर्थकों को बस एक इंतजार है अपने नेता अनंत सिंह की एक झलक का। फिलहाल वे बेऊर जेल में बंद हैं, लेकिन मोकामा में उनकी ही सरकार चलती दिख रही है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: बाहुबलियों और उनके परिवारों की साख दांव पर, कई सीटों पर सीधी टक्कर, यहां देखें शुरुआती रुझान में कौन कहां से आगे

यह भी देखें: Bihar Election Result 2025: शुरुआती रूझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर