राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar Politics 2025: RJD ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी – जानिए कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव

by | Oct 20, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bihar Politics 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। तेजस्वी यादव की अगुवाई में पार्टी ने कुल 143 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

इस लिस्ट की खास बात यह है कि पार्टी ने महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय को खास तवज्जो दी है। RJD ने इस बार 18 अल्पसंख्यक और 24 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी का कहना है कि यह सामाजिक न्याय और सबको बराबर प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बार भी अपनी पारंपरिक सीट राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। यह सीट उनका गढ़ मानी जाती है।

सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक होगा महुआ सीट, जहां से तेज प्रताप यादव मैदान में हैं। RJD ने यहां से मुकेश रोशन को टिकट दिया है, जो अब तेज प्रताप के खिलाफ खड़े होंगे। यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है।

लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं को भी जगह दी गई है:

  • जय प्रकाश यादव, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, उन्हें झाझा से टिकट मिला है।
  • ललित यादव, जो दरभंगा ग्रामीण से छह बार विधायक रह चुके हैं, फिर से इसी सीट से लड़ेंगे।
  • भोला यादव, जो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं, उन्हें बहादुरपुर से मैदान में उतारा गया है।
  • अवध बिहारी चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, सीवान से चुनाव लड़ेंगे।
  • दिवंगत बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को रघुनाथपुर से टिकट दिया गया है।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को पार्टी ने छपरा से उम्मीदवार बनाया है। इससे वहां का चुनावी मुकाबला और भी रोचक हो गया है, क्योंकि खेसारी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

  • शक्ति यादव, जो पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हैं, को हिलसा से टिकट मिला है।
  • आलोक मेहता को उजियारपुर से मैदान में उतारा गया है।

राजद ने बाहुबली नेताओं के परिवारों को भी टिकट देकर साफ कर दिया है कि वह हर समाज और प्रभावशाली क्षेत्र को साथ लेकर चलना चाहती है:

  • नवादा से कौशल यादव
  • मोकामा से सूरज भान सिंह की पत्नी वीना देवी
  • दानापुर से रीत लाल यादव

RJD ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर यह सूची शेयर की और सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। पार्टी ने कहा कि यह चुनाव बिहार की नई दिशा और नई उम्मीदों का चुनाव होगा।

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव, बोले – “संगीत नहीं छोड़ूंगा, लेकिन छपरा की …”

ये भी देखें: Bihar Election 2025: मोकामा सीट पर होगी अनंत सिंह और सुरजभान सिंह की टक्कर , कौन पड़ेगा भारी?”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर