राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar Teacher Transfer Posting Policy : पटना हाईकोर्ट का शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर बड़ा फैसला, 21 जनवरी को अगली सुनवाई

by | Nov 19, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bihar Teacher Transfer Posting Policy : पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार (19 नवंबर) को बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति पर रोक लगा दी है। यह फैसला औरंगाबाद के 13 शिक्षकों की ओर से दायर याचिका (केस संख्या CWJC 17441/2024) पर सुनवाई के बाद लिया गया। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 21 जनवरी 2025 निर्धारित की है। 

शिक्षकों की ओर से सीनियर अधिवक्ता ललित किशोर और अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार ने कोर्ट में अपनी दलीलें पेश कीं। वकील मृत्युंजय कुमार ने बताया कि याचिका में नई ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति को गलत ठहराते हुए इसे चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग पर स्टे लगा दिया। 

इस स्टे का लाभ फिलहाल केवल औरंगाबाद के 13 शिक्षकों को मिलेगा, जिन्होंने याचिका दायर की थी। इन 13 शिक्षकों की पोस्टिंग को नई नीति के तहत पहले ही किया जा चुका था। कोर्ट के इस फैसले का अन्य शिक्षकों पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, वकील का मानना है कि यदि इस मामले में पॉलिसी की खामियां सिद्ध होती हैं, तो अन्य शिक्षक, जो इस नीति का विरोध कर रहे हैं, उन्हें भी इसका फायदा मिल सकता है। 

राज्य के कई शिक्षक संगठन इस नई ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती है। संगठनों का कहना है कि शिक्षकों को विकल्प देने के लिए बनाए गए नियमों को सही तरीके से लागू नहीं किया गया है, जिससे भ्रम और गड़बड़ी की स्थिति उत्पन्न हुई है। 

पटना हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद सरकार की नई ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षक संगठनों का विरोध पहले से ही जारी है, और अब इस मामले ने कानूनी जटिलता भी पैदा कर दी है। 

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि 21 जनवरी 2025 को पटना हाईकोर्ट इस मामले में क्या अंतिम फैसला सुनाता है। फिलहाल, औरंगाबाद के शिक्षकों की याचिका पर स्टे लगने से यह मामला बिहार के शिक्षा विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण बन गया है।

ये भी पढ़ें : Kailash Gahlot News : कैलाश गहलोत ने कल किया था मंत्री पद को बाय-बाय, आज BJP हो सकते है शामिल

ये भी देखें : वोट जिहाद को लेकर बुरे फंसे Maulana Sajjad Nomani, BJP ने Election Commission से की शिकायत

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर