राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

BJP 2nd Candidates List : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कितनी असरदार रहेगी दूसरी लिस्ट

by | Jan 12, 2025 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

BJP 2nd Candidates List : दिल्ली के विधानसभा चुनाव अब अपने चरम पर हैं। जनता के मन में यह सवाल गूंज रहा है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी। क्या आम आदमी पार्टी (AAP) फिर से जीतकर सत्ता में आएगी या भाजपा दिल्ली में बदलाव की हवा लाने में सफल होगी। 5 फरवरी को होने वाले मतदान में दिल्लीवासी इस सवाल का जवाब देंगे। जहां अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक बड़े दावे और वादे कर रहे हैं, वहीं भाजपा ने भी अपनी रणनीतियों को मजबूती से सामने रखा है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक मोर्चा खोल रखा है। इस बीच, भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें कुछ अहम नाम और रणनीतियाँ सामने आई हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में कई अहम नाम हैं, जो दिल्ली की राजनीति को नया मोड़ दे सकते हैं। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, पार्टी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा को करावल नगर से मैदान में उतारा है। कपिल मिश्रा अब कट्टर हिंदुत्व की राजनीति के लिए प्रसिद्ध हैं, और उनका यह कदम भाजपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक दांव हो सकता है।

भा.ज.पा. की दूसरी सूची में पूर्वांचली समुदाय के मुद्दे को लेकर खास ध्यान दिया गया है। भाजपा ने इस बार चार पूर्व विधायकों और आठ मौजूदा पार्षदों को टिकट दिया है। इसके साथ ही, पूर्वांचली नेताओं को प्रमुख चुनाव क्षेत्रों में उतारा गया है। खासतौर पर किराड़ी सीट से बजरंग शुक्ला और विकासपुरी से पंकज सिंह को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, लक्ष्मी नगर सीट से भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक अभय वर्मा को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने 2020 में यह सीट बेहद मामूली अंतर से जीती थी।

भा.ज.पा. ने इस बार दिल्ली के मंझले नेता सत्येन्द्र जैन को चुनौती देने के लिए करनैल सिंह को मैदान में उतारा है। करनैल सिंह को शकूर बस्ती सीट से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया है। वह भाजपा के मंदिर प्रकोष्ठ के प्रमुख हैं और उनकी लोकप्रियता अब क्षेत्रीय राजनीति में तेजी से बढ़ रही है। साथ ही, कस्तूरबा नगर सीट पर भाजपा ने नीरज बसोया को उतारा है, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

भा.ज.पा. ने अपनी दूसरी सूची में कई महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी है। मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, मादीपुर (सुरक्षित) से उर्मिला कैलाश गंगवार, तिलक नगर से श्वेता सैनी, कोंडली (सुरक्षित) से प्रियंका गौतम और नजफगढ़ से नीलम पहलवान को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस कदम से पार्टी ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा दिया है, जो अब दिल्ली चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

दिल्ली छावनी, ग्रेटर कैलाश और शाहदरा जैसी प्रमुख सीटों पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के नेताओं के बीच मीनाक्षी लेखी को ग्रेटर कैलाश सीट से उम्मीदवार बनाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, मीनाक्षी लेखी दिल्ली छावनी से चुनाव लड़ने की इच्छाशक्ति भी जता चुकी हैं। इस मुद्दे पर पार्टी के अंदर हलचल बनी हुई है और जल्द ही इसकी पुष्टि की जा सकती है।

ये भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir : रामलला प्राण प्रतिष्ठा का पहला वार्षिक उत्सव, तीन दिवसीय भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे महाआरती

ये भी देखें : CM Atishi का बड़ा दावा, “BJP Ramesh Bidhuri को CM पद का चेहरा बानाएगी!”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर