Breaking News : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि सीबीआई ने बुधवार (26 जून) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया हैं।
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी याचिका पर होने वाली सुनवाई से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि बुधवार (26 जून) को यानी आज कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुनवाई के दौरान तबियत खराब हो गई। अचानक मुख्यमंत्री केजरीवाल का शुगर लेवल डाउन हो गया, जिसके बाद दूसरे रूम में उनको बैठाया गया। साथ ही उन्हें चाय और बिस्किट दिया।
Breaking News : सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट रूम में मौजूद थी। मीडिया में जो वीडियो जारी हुआ हैं उस वीडियो में ये साफ़ तौर दिखाई दे रही है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज सीएम केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था।


