मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की जंग दिनों पर दिन बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि कोई भी राजनीतिक दल इस समय विरोधी पार्टी पर हमला करने का एक भी मौका नही छोड़ रहा है। अब मध्य प्रदेश के पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व सीएम ने बीजेपी (BJP) के आरोपों पर इसी कड़ी में जोरदार हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म X पर कमलनाथ ने लिखा, कि ‘भारतीय जनता पार्टी की झूठ बोलने की शक्ति चुनावी मौसम में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। सार्वजनिक मंचों पर बीजेपी के नेता पूरी बेशर्मी से कह रहे हैं कि किसानों का कांग्रेस पार्टी ने कर्ज माफ नहीं किया है।’
ये भी देखे : UP Viral News: बंदूक टांगकर स्कूल पहुंच गए ‘गुरुजी’, खौफ से महिलाओं और बच्चों की निकली चींख !
‘किसानों के दुश्मन हैं शिवराज सिंह चौहान’?
पूर्व सीएम ने आगे ये भी लिखा है कि यह देखिए विधानसभा में कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल करने पर उन्होनें शिवराज सिंह चौहान के कृषि मंत्री कमल पटेल ने जवाब में खुद स्वीकार किया है कि करीब 27 लाख किसानों का कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफ किया है। इस जवाब से ये पता चलता है कि एक ओर जहां 27 लाख किसानों का कांग्रेस ने कर्ज माफ किया है वहीं दुसरी ओर बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद किसानों की कर्ज माफ करना बंद कर दिया। शिवराज सिंह चौहान एवं बीजेपी किसानों के दुश्मन हैं। किसानों की भलाई का यह खुद तो कोई काम कर नहीं सकते, अगर कांग्रेस किसानों के लिए कुछ करती है, तो उसको बर्बाद करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देती हैं।’
‘ जनता धोखेबाज बीजेपी को सबक सिखाएगी’
कमलनाथ का कहना है कि, जनता को ये समझ जाना चाहिए कि किसानों से कांग्रेस पार्टी जो भी वादे करती है। उन वादों को हर कीमत पर पूरा भी करती है। और आज चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी जो वादे कर रही है, उन्हें कभी नहीं पूरा करेंगी। उनका कहना है कि कांग्रेस किसानों की पार्टी है वही बीजेपी सौदेबाजों की। मध्य प्रदेश की जनता 17 नवंबर को धोखेबाज बीजेपी को सबक सिखाएगी।


