CM Atishi : दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले, इन दिनों विधानसभा का सत्र चल रहा है, जो चुनाव से पहले का आखिरी सत्र है। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी भी जोर पकड़ रही है। इसी दौरान, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को एक अनूठा प्रस्ताव देकर सबका ध्यान खींचा।
विजेंद्र गुप्ता को आतिशी का प्रस्ताव
विधानसभा में बहस का मुद्दा बस मार्शलों को नियमित करने का था, जो लंबे समय से आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच राजनीतिक विवाद का कारण बना हुआ है। बहस के दौरान, आतिशी ने विजेंद्र गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह बस मार्शलों को नियमित करने के प्रस्ताव को उपराज्यपाल (LG) की मंजूरी दिलवा देते हैं, तो आम आदमी पार्टी अगले चुनाव में उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
आतिशी ने यह भी कहा कि केवल उम्मीदवार उतारने से ही पार्टी पीछे नहीं हटेगी, बल्कि वह खुद रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में जाकर विजेंद्र गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। गौरतलब है कि विजेंद्र गुप्ता पिछले दो बार से रोहिणी से विधायक चुने जा रहे हैं।
क्या है बस मार्शलों की मांग?
दिल्ली के 10,000 से अधिक बस मार्शल पिछले एक साल से अधिक समय से नियमित रोजगार के लिए आंदोलन कर रहे हैं। (CM Atishi) उनकी मांग है कि उन्हें अस्थायी नौकरी के बजाय स्थाई रोजगार दिया जाए। उनका आरोप है कि राजनीतिक दल उन्हें केवल चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
बस मार्शलों का कहना है कि फरवरी तक उन्हें चार महीने की अस्थायी नौकरी देने का प्रस्ताव आया था, लेकिन उनका विश्वास है कि चुनाव खत्म होते ही उनकी मांगों को सरकार ठंडे बस्ते में डाल देगी। यही कारण है कि वे लगातार सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।
कैबिनेट नोट और राजनीतिक बयानबाजी
अक्टूबर में आतिशी सरकार ने बस मार्शलों की नियुक्ति को लेकर कैबिनेट नोट पास किया था। इसके बाद, मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के विधायकों ने कैबिनेट नोट को मंजूरी दिलाने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कार्यालय का रुख किया।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी विधायक सचिवालय से बहस से बचने के लिए भागने का प्रयास कर रहे थे। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी विधायकों को रोकने के लिए उनके पैर तक पकड़ लिए। पार्टी का दावा है कि आतिशी खुद विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी में बैठकर एलजी हाउस गईं, ताकि बीजेपी को इस मुद्दे से भागने का कोई मौका न मिल सके।
ये भी पढ़ें : Sambhal News : संभल दौरे पर नहीं जा पाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, डीएम ने फोन कर रोका
ये भी देखें : CM Yogi News: योगी ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में दिया जोरदार भाषण | Dainik Hint |


