राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CM Oath Ceremony : आंध्र प्रदेश के सीएम पद की चंद्रबाबू नायडू ने ली शपथ, CM के तौर पर चौथा कार्यकाल

by | Jun 12, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

CM Oath Ceremony : आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद के लिए 12 जून बुधवार यानी आज शपथ ले ली है। आपको बता दें कि नायडू की ये बतौर CM चौथी पारी है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

बता दें कि नायडू सरकार में TDP से 21, भारतीय जनता पार्टी से एक और जनसेना से 2 मंत्री बनाए जा रहे है। वहीं मंगलवार को NDA और TDP ने चंद्रबाबू नायडू को अपने विधायक दल के नेता के रूप में चुना था।

मंगलवार को विजयवाड़ा में बीजेपी, टीडीपी, जनसेना गठबंधन के नेताओं ने विधायक दल का चुने जाने के पश्चात राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मिलने पहुंचे। साथ ही सरकार बनाने का दावा भी किया था। आज बुधवार को चंद्रबाबू नायडू के साथ कई अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

ये भी देखें : Sanjeev Baliyan vs Sangeet Som : संजीव बालियान और संगीत सोम में छिड़ी जंग | BJP | UP | Inside News |

शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन पहले ही नायडू ने ये घोषणा कर दी थी कि अमरावती राज्य की राजधानी होगी। उन्होंने NDA विधायक दल की बैठक के समय कहा कि दक्षिण राज्य के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से सहायता मांगी है। उन्हें इसका आश्वासन भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें : Breaking News : अखिलेश यादव ने विधायकी से दिया इस्तीफा, सपा के ये नेता लड़ सकते है उपचुनाव

आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 174 सीटों में से 135 चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी को राज्य की 175 में से 135 सीटें मिली। भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटें मिली और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने चुनाव में 21 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP महज 11 सीटों पर सिमट कर रह गई।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर