राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

कांग्रेस पर CM योगी ने कसा तंज, अच्छा लगा अपने संकट के समय राहुल गांधी दर्शन करने केदारनाथ गए

by | Nov 9, 2023 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनावों के प्रचार में जोरो शोरो से लगे हुए है। आपको बता दें कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में वे सभाओं को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में संबोधित कर रहे हैं। इन दिनों मध्य प्रदेश में CM योगी चुनावी सभाएं कर करे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर इस दौरान जोरदार हमला बोला है। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक बार फिर से मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।

ये भी देखे : Akhilesh Yadav News: बीजेपी के छूटे पसीने, कांग्रेस की खुली रह गई आंख, अखिलेश का ऐसा ऐलान !

“बुरी तरह हार रही है कांग्रेस”

पन्ना के अजयगढ़ में आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “कल मुझे एक तस्वीर देखकर संतुष्टि हुई कि राहुल गांधी केदारनाथ की यात्रा कर रहे हैं। पहले से उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस विधानसभा के सेमीफाइनल में बुरी तरह से हार रही है, इसलिए वह चुनाव रण को छोड़कर भाग गए हैं। “

CM योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस के वक्त पर त्रासदी आई थी। केदारनाथ का बहुत बुरा हाल हो गया था। वहां के लोग कांग्रेस की सरकार में काफी समय तक परेशान थे,परन्तु किसी की भी कांग्रेस ने सुध नहीं ली। उन्होंने बताया कि तब केंद्र सरकार से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मुझे सेवा करने का मौका दीजिये परन्तु ऐसा नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी को जैसे ही मौका मिला उन्होंने आज केदारनाथ को उत्तराखंड और केंद्र सरकार दोनों ने मिलकर भव्य स्वरूप दिया है।

ये भी पढ़े : Pollution : यूपी में होगा प्रदूषण का परमानेंट इलाज, सरकार ने तैयार की परियोजना

राहुल गांधी के केदारनाथ दौरे को लेकर तंज कसा और कहा कि देखकर अच्छा लगा अपने संकट के समय राहुल गांधी केदारनाथ दर्शन करने गए है। कांग्रेस को अपनी हार नजर आ रही है, इसलिए वह केदारनाथ में रहकर प्रार्थना कर रहे हैं। CM योगी ने जनपद निवाड़ी में कांग्रेस सरकार पर हमला कर कहा कि कांग्रेस भी गरीबों को राशन की सुविधा उपलब्ध करा सकती थी। परन्तु उन्होंने ऐसा नहीं किया। गरीबों को सर ढकने के लिए छत हो कांग्रेस ऐसा कर सकती थी। कांग्रेस ने प्रदेश में लंबे समय तक शासन किया है। परन्तु डबल इंजन सरकार ने ये सब कर दिखाया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर