Delhi News: दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो बार के विधायक राजेश गुप्ता ने शनिवार (29 नवंबर) को बीजेपी का दामन थाम लिया। इस बड़े फैसले पर AAP की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कौन हैं राजेश गुप्ता?
राजेश गुप्ता AAP में लंबे समय से एक महत्वपूर्ण चेहरा रहे हैं।
• दो बार विधायक रहे
• पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता
• कर्नाटक इकाई के प्रभारी
शनिवार को वह दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अब AAP के कई नेता अपने ही 12 साल के शासन की कमियां गिनाने लगे हैं, और उसी के आधार पर BJP की नई सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
पार्टी छोड़ते समय भावुक हो गए गुप्ता
बीजेपी जॉइन करते समय राजेश गुप्ता visibly भावुक हो गए। उन्होंने कहा AAP और अरविंद केजरीवाल के गिरावट का सबसे बड़ा कारण है इस्तेमाल करो और फेंक दो’ जैसा रवैया। उन्होंने बताया कि पार्टी बनने के समय कई नामी लोग केजरीवाल पर भरोसा करके साथ आए थे, लेकिन धीरे-धीरे सभी को निराशा हाथ लगी और वह पार्टी छोड़ते चले गए। गुप्ता ने कहा आज, दुर्भाग्य से, मैं भी उसी सूची में शामिल हो गया हूं।
टिकट बंटवारे को लेकर उठाई आपत्ति
गुप्ता का आरोप है कि अशोक विहार वार्ड में जो उम्मीदवार AAP ने उपचुनाव में उतारा है, उसी व्यक्ति को पार्टी ने पहले नोटिस जारी किया था। जब उन्होंने इस पर चिंता जताई, तो उनकी बात सुनने तक को कोई तैयार नहीं था यहां तक कि केजरीवाल भी नहीं।
उनका कहना था मैंने सालों ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम किया, लेकिन पार्टी प्रमुख बात करने तक को तैयार नहीं थे। जबकि पार्टी न दिल्ली में सत्ता में है और न MCD में।
BJP का AAP पर हमला
दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राजेश गुप्ता एक जिम्मेदार और लोकप्रिय विधायक रहे हैं लेकिन केजरीवाल उनकी कद्र नहीं कर पाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाए विधानसभा चुनाव हारने के बाद केजरीवाल दिल्ली से गायब हैं उनकी वापसी किन हालात में हुई, इसकी जांच होनी चाहिए मनीष सिसोदिया भी दिल्ली से दूर हैं आतिशी और गोपाल राय सिर्फ स्पेशल अपीयरेंस दे रहे हैं
सचदेवा का इशारा MCD उपचुनाव में AAP की कमजोर उपस्थिति की तरफ था।
उपचुनाव से पहले AAP की बढ़ीं मुश्किलें
राजेश गुप्ता का पार्टी छोड़ना AAP के लिए समय की दृष्टि से बड़ा झटका माना जा रहा है। MCD उपचुनाव करीब हैं और ऐसे मौके पर एक वरिष्ठ नेता का पार्टी छोड़कर BJP में जाना AAP के लिए राजनीतिक नुकसानदायक हो सकता है।
ये भी पढ़ें: White House Firing: व्हाइट हाउस के पास आतंकी हमला, अमेरिकी सैनिक सारा बेकस्ट्रॉम की मौत
ये भी देखें: Shimla Sanjauli Masjid News: शिमला संजौली में जुमे की नमाज पर विवाद,हिंदू संगठन की बड़ी चेतावनी


