राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi AQI: दिल्ली-नोएडा में दिवाली के बाद हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ जानें अपने इलाके का हाल

by | Oct 22, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi AQI: दिवाली के बाद दिल्ली और नोएडा की हवा एक बार फिर खराब हो गई है। बुधवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने सुबह हल्की धुंध और दिनभर साफ आसमान रहने का अनुमान जताया है। लेकिन चिंता की बात है दिल्ली और आसपास के इलाकों में बढ़ता प्रदूषण, जो सांस लेना मुश्किल कर रहा है।

बुधवार सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत AQI 335 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में आता है। सीपीसीबी के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में AQI 350 से ऊपर है, जो हवा की खराब स्थिति को दिखाता है।

  • पटपड़गंज – 362
  • आईटीओ – 366
  • आनंद विहार – 358
  • बवाना – 359
  • चांदनी चौक – 323
  • IGI एयरपोर्ट (T3) – 258 (‘Poor’)
  • पंजाबी बाग – 414 (‘Severe’)
  • आर. के. पुरम – 380
  • सोनिया विहार – 333
  • वजीरपुर – 390

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी बुधवार को हवा की हालत बेहद खराब रही। दिवाली की रात हुई ज़बरदस्त आतिशबाज़ी के बाद से हवा में जहरीले कणों की मात्रा काफी बढ़ गई है। धुआं और धुंध की मोटी परत शहर में छाई हुई है।

  • सेक्टर 62 (नोएडा) – 290
  • सेक्टर 116 (नोएडा) – 350
  • नॉलेज पार्क 5 (ग्रेटर नोएडा) – 265
  • नॉलेज पार्क 3 (ग्रेटर नोएडा) – 266

सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को सबसे ज़्यादा दिक्कत हो रही है। कई लोग मास्क पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। हवा में मौजूद जहरीले तत्वों की वजह से सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये हालात खासकर बच्चों, बुज़ुर्गों और अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही बने रह सकते हैं। हालांकि, 25 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक सिस्टम की वजह से हल्की बारिश हो सकती है, जो इस जहरीली धुंध को थोड़ा साफ कर सकती है।

कैसे समझें AQI?

  • 0–50 : अच्छा
  • 51–100 : संतोषजनक
  • 101–200 : मध्यम
  • 201–300 : खराब
  • 301–400 : बहुत खराब
  • 401–500 : गंभीर

लोगों को सलाह दी गई है कि वे जब तक जरूरी न हो, तब तक घर से बाहर न निकलें। अगर निकलना पड़े तो मास्क जरूर पहनें। हवा की यह स्थिति सेहत पर सीधा असर डाल सकती है।

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव, बोले – “संगीत नहीं छोड़ूंगा, लेकिन छपरा की …”

ये भी देखें: Bihar Election 2025: मोकामा सीट पर होगी अनंत सिंह और सुरजभान सिंह की टक्कर , कौन पड़ेगा भारी?”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर