Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भी उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा और कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
29 उम्मीदवारों की सूची
BJP ने आदर्श नगर सीट से राज कुमार भाटिया, बादली सीट से दीपक चौधरी, नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा, कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत, मालवीय नगर सीट से सतीश उपाध्याय, गांधीनगर सीट से अरविंदर सिंह लवली, मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, रोहिणी सीट से विजेंद्र गुप्ता, करोल बाग सीट से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन सीट से मनजिंदर सिंह सिरसा और जनकपुरी सीट से आशीष सूद को टिकट दिया है।
इसके अलावा, आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई डाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी (अजा) से राजकुमार चौहान, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, पटेल नगर से राज कुमार आनंद, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज सीट से रवींद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, सीमापुरी (अजा) से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को टिकट मिला है।


दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को मिला मौका
बीजेपी ने उन नेताओं को भी टिकट दिया है, जो दूसरे दलों से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। इनमें करतार सिंह तंवर, राज कुमार चौहान, कैलाश गहलोत और अरविंदर सिंह लवली शामिल हैं। इन नेताओं को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारकर उन्हें मौका दिया है।
बीजेपी की लिस्ट में दो महिलाएं
इस सूची में खास बात यह है कि BJP ने 29 सीटों पर जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, उनमें से दो महिलाएं भी हैं। शालीमार बाग से रेखा गुप्ता और सीमापुरी एससी सीट से कुमारी रिंकू को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें : Bijapur Journalist Murder : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
ये भी देखें : Acharya Pramod ने PM Modi की तारीफ, Asaduddin Owaisi पर जमकर साधा निशाना


