राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Assembly Election 2025 : कांग्रेस ने ‘युवा उड़ान योजना’ की घोषणा, युवाओं को मिलेगा 8500 रुपये प्रति माह

by | Jan 12, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi Assembly Election 2025 : कांग्रेस पार्टी ने आज अपनी तीसरी गारंटी की घोषणा कर दी है, जो विशेष रूप से युवाओं के लिए है। इस योजना का नाम ‘युवा उड़ान योजना’ रखा गया है। कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो बेरोजगार युवाओं को एप्रेंटेसशिप के तौर पर हर महीने 8500 रुपये दिए जाएंगे। इस घोषणा को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने किया।

सचिन पायलट ने कहा, “5 तारीख को दिल्ली में नई सरकार का चयन होना है। कांग्रेस पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। दिल्ली में जो कुछ भी हुआ, उस पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ नेताओं के ईगो क्लैश के कारण दिल्ली की जनता को नुकसान हुआ है। कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता दिल्ली के शिक्षित युवाओं को एक ठोस रास्ता देना है।”

सचिन पायलट ने विस्तार से बताया कि इस योजना के तहत दिल्ली का हर शिक्षित बेरोजगार युवा, चाहे वह लड़का हो या लड़की, हर महीने 8500 रुपये प्राप्त करेगा। ‘युवा उड़ान योजना’ के तहत युवाओं को एक साल की एप्रेंटेसशिप दी जाएगी, और इस दौरान उन्हें 8500 रुपये की मासिक सहायता मिलेगी।

कांग्रेस नेता काजी निजामुद्दीन ने कहा, “दिल्ली में न्याय यात्रा के दौरान हमें जो निष्कर्ष मिले, उनसे यह साफ हुआ कि मोदी सरकार और आम आदमी पार्टी की नीतियों ने युवाओं की हालत खराब कर दी है। (Delhi Assembly Election 2025) हम युवाओं के लिए अपनी गारंटी देने जा रहे हैं, जो तीसरी बड़ी घोषणा है।”

इस अवसर पर पीसीसी चीफ देवेंद्र यादव ने कहा, “युवा उड़ान योजना हम उन युवाओं के लिए लेकर आ रहे हैं जो शिक्षित तो हैं, लेकिन बेरोजगार हैं। बेरोजगारी की समस्या के कारण कई युवा नशे की आदतों की तरफ भी बढ़ रहे हैं। इस योजना के तहत युवाओं को कौशल विकास के अवसर भी दिए जाएंगे, ताकि वे निजी कंपनियों में नौकरी हासिल कर सकें। यदि वे आगे बढ़ना चाहते हैं, तो सरकार उन्हें पूरी मदद करेगी।”

देवेंद्र यादव ने यह भी कहा कि दिल्ली में राजमहल और शीशमहल की राजनीति हो रही है, लेकिन कांग्रेस युवा पीढ़ी के लिए कुछ ठोस करने जा रही है। इससे पहले भी कांग्रेस ने महिलाओं के लिए ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा की थी, और कांग्रेस अपने वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें : UP News : नए साल में पीआरडी जवानों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाए दैनिक भत्ते

ये भी देखें : Arvind Kejriwal ने Ramesh Bidhuri को बताया BJP का CM उम्मीदवार, भड़कें Amit Shah

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर