राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Budget 2025 : सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ रुपये का बजट, किए कई महत्वपूर्ण ऐलान

by | Mar 25, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi Budget 2025 : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली का बजट पेश किया, जिसमें दिल्ली के विकास के लिए कई अहम योजनाओं का ऐलान किया गया है। अपने बजट भाषण में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार को विकसित बनाने का यह बजट है और इसके जरिए दिल्ली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के विकास के हर पैमाने पर गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दयनीय हो गई थी और वायु प्रदूषण के कारण दिल्लीवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार की नीतियों के कारण दिल्ली की जनता परेशान हो गई थी और उन नीतियों ने दिल्ली को दीमक की तरह नुकसान पहुंचाया।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार का बजट पेश करते हुए बताया कि इस बार दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ रुपये का है। इस बजट में दिल्ली सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए फंड आवंटित किया है। सीएम ने बताया कि बीजेपी सरकार ने अपने बजट में आम आदमी पार्टी की सरकार के 15,000 करोड़ रुपये की तुलना में 28,000 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए आवंटित किए हैं।

दिल्ली सरकार के बजट में इस बार पूंजीगत खर्च को दोगुना कर दिया गया है। इसे बढ़ाकर 28,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह राशि दिल्ली में सड़क, शिक्षा, ट्रांसपोर्ट, जल निकासी और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में सुधार के लिए खर्च की जाएगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि दिल्ली की जनता को अब आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपये के कवर के साथ दिल्ली सरकार 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवर देगी, जिससे दिल्लीवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

महिला समृद्धि योजना के तहत सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये महीने की राशि दी जाएगी, जो उनके आर्थिक उत्थान में सहायक होगी।

दिल्ली के विकास के लिए 28,000 करोड़ रुपये के फंड से सड़क, पुल, जल निकासी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में व्यापक सुधार किया जाएगा। यह कदम दिल्लीवासियों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उठाए गए हैं।

महिला सुरक्षा को लेकर सीएम ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50,000 अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 3843 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिससे महिला सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी विधायकों को विधायक निधि पूरी दी जाएगी, जिससे वे अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को सुनिश्चित कर सकें। इसके अलावा, दिल्ली में 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

दिल्ली में नई औद्योगिक नीति भी लाई जाएगी, जिससे व्यापारियों को आसानी होगी और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके अलावा एक नई वेयरहाउसिंग नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिससे उद्योगों की बड़ी जरूरतें पूरी की जा सकेंगी।

सीएम ने बताया कि दिल्ली में एक ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएगी। यह बोर्ड दिल्ली के कारोबारियों के सामने आने वाली समस्याओं की पहचान करेगा और उनका समाधान ढूंढेगा।

ये भी पढ़ें : CM Yogi News : सीएम योगी ने 8 साल पूरे होने पर पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बताई सरकार की उपलब्धियां

ये भी देखें : CM Yogi News: कानपुर में बदलाव!, CM Yogi बोले- “सीसामऊ में पहले रोज गिरता था 4 करोड़…” |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर