राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Coaching Center : राउस आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत का कौन जिम्मेदार, जानिए पुलिस ने क्या कहा

by | Jul 29, 2024 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi Coaching Center : दिल्ली ओल्ड राजेंद्र नगर के राउस आईएएस स्टडी सर्किल कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने की वजह से तीन UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों की मौत ने पुरे देश को हिला कर रख दिया हैं। इस हादसे ने बहुत से सवाल खड़े कर दिए है। यहां तीन जिंदगियों ने दम तोड़ दिया और सियासी पार्टियां सियासत कर रही है।

तीन मौतों का जिम्मेदार कौन ?

चली गई तीन जाने कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी, आखिर लालच की आहुति में कब तक छात्रों के भविष्य को चढ़ाया जाएगा ? सही मायने में कौन है इनका गुनहगार, क्या संस्था का प्रशासन लेगा इसकी जिम्मेदारी या महज राजनीति का मोहरा बन रह जाएगा ये मुद्दा … ऐसे ही कई सवाल जनता के मन में उठ रहे है। हम भी इन्ही सवालों के साथ आगे बढ़ते हैं और इस मामले को बारीकी से समझते हैं।

ये है पूरा मामला

27 जुलाई की शाम को इस हादसे मे 2 छात्रा 1 छात्र की जिंदगियां खत्म हो गई। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट प्रवेश द्वार को बायोमेट्रिक सिस्टम से सुरक्षित किया गया था, जिसके लिए छात्रों को प्रवेश करने के लिए अपने फिंगरप्रिंट स्कैन करने पड़ते थे। यह घटना शाम करीब 7 बजे हुई, जब भारी बारिश और सेंटर के बाहर यू-टर्न लेने वाले बड़े वाहनों के कारण अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। पानी के दबाव से बेसमेंट की सीढ़ियों की ओर जाने वाला कांच का दरवाजा टूट गया, जिससे पानी का बहाव तेजी से हुआ।

पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में बेसमेंट जलमग्न हो गया। बेसमेंट लाइब्रेरी के अंदर मौजूद छात्रों ने जल्दी से बाहर निकलने की कोशिश की। इस अफरातफरी के बीच शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे बिजली कट गई और बेसमेंट अंधेरे में डूब गया। दुर्भाग्य से, दो छात्राएं और एक छात्र बच नहीं पाए और उनकी जान चली गई।

हादसे के कारण की जानकारी नहीं

बीते शनिवार को हुई इस दुर्घटना में तीन छात्रों ने अपनी जान गंवाई थी जिसको लेकर जानकारो का कहना है कि बिल्डिंग उचित मानकों के आधार पर ऑपरेट नहीं हो रही थी जिस वजह से दुर्घटना घटी। अधिकारी बाढ़ के सही कारण की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि छात्रों की मौत डूबने से हुई है।

ये भी देखें : Union Budget 2024 : बजट को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान | Latest News | Himachal Pradesh |

ये भी पढें : Aaj Ka Panchang : आज का दिन आपके लिए है बेहद ही शुभ, जानिए कौन सा समय होगा आपके लिए सबसे लाभदायक

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर