राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi News: राजधानी की सुरक्षा पर सवाल, दिल्ली में अब बदलेगा मौसम, उपराज्यपाल ने 18 IPS और DANIPS अधिकारियों का किया तबादला

by | Aug 22, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हाल ही में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हुए हमले ने राजधानी की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के तुरंत बाद, उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के 18 वरिष्ठ आईपीएस और दानिप्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, तथा दादरा और नगर हवेली पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

दिल्ली सरकार के गृह विभाग-1 के डिप्टी सेक्रेटरी संजीव कुंडु की ओर से जारी इन तबादला आदेशों के अनुसार, उत्तरी क्षेत्र (नॉर्दन रेंज) के संयुक्त पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दोनों को उनके पदों से हटाकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

  • विजय सिंह (आईपीएस 2005 बैच), जो अब तक संयुक्त पुलिस आयुक्त (परिवहन क्षेत्र) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें उत्तरी रेंज का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • राजीव रंजन सिंह (आईपीएस 2010 बैच) को उत्तरी रेंज के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से स्थानांतरित कर दिल्ली पुलिस आयुक्त का विशेष कार्याधिकारी (OSD) बनाया गया है।
  • महेंद्र नाथ तिवारी (आईपीएस 2004 बैच), जो संयुक्त पुलिस आयुक्त (सतर्कता/सुरक्षा) थे, अब उन्हें नई दिल्ली क्षेत्र का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • डोंगरे मिलंद महादेव (आईपीएस 2006 बैच) को संयुक्त पुलिस आयुक्त (परिवहन क्षेत्र) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • असलम खान (आईपीएस 2007 बैच), अब तक सतर्कता संभाल रहीं थीं, उन्हें संयुक्त पुलिस आयुक्त/सुरक्षा बनाया गया है।
  • संयुक्त सीपी/नई दिल्ली का पद संभाल रहे 2007 बैच के एक अधिकारी को संयुक्त सीपी/सुरक्षा (पीएम) नियुक्त किया गया है।
  • गूगलोथ अमृता (आईपीएस 2011 बैच) को अतिरिक्त सीपी/सतर्कता नियुक्त किया गया है।
  • मोहम्मद अख्तर रिजवी (आईपीएस 2011 बैच) को अतिरिक्त सीपी/पीसीआर बनाया गया है।
  • विचित्र वीर (डीसीपी, पश्चिम जिला) को अब आइजीआइ एयरपोर्ट का डीसीपी नियुक्त किया गया है।
  • सुबोध कुमार गोस्वामी (दानिप्स 2010 बैच), जो अब तक ट्रैफिक डीसीपी थे, उन्हें आर्थिक अपराध शाखा (EOW) का नया डीसीपी बनाया गया है।

इसके अलावा डीसीपी/ट्रैफिक, डीसीपी/सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा, डीसीपी/पीसीआर समेत कई अन्य DANIPS अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

यह व्यापक तबादला आदेश मुख्यमंत्री पर हमले के कुछ ही घंटों के भीतर जारी किया गया, जिससे यह स्पष्ट है कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना इस घटना को लेकर बेहद गंभीर हैं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही को सहन करने के मूड में नहीं हैं। राजधानी की कानून व्यवस्था को सख्ती से सुधारने के लिए यह कदम प्रशासनिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: CP Radhakrishnan: उपराष्ट्रपति चुनाव में BJP का मास्टरस्ट्रोक, CP राधा कृष्णन को बनाया उमीदवार

ये भी देखें : मतदाता अधिकार यात्रा पर संबित पात्रा का तंज, बोले “बिहार में दो लड़के, जेल यात्रा, बेल यात्रा…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर