Delhi Lok Sabha Election 2024 : मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बुधवार को दिल्ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। आपको बता दें कि मुलाकात के दौरान उनहोंने 25 मई को होने वाले चुनाव को फेस मास्क या ‘बुर्का’ पहनने वाली महिला मतदाताओं से महिला अधिकारियों की मदद से पहचान की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि ये कदम अलोकतांत्रिक और असामाजिक तत्वों को चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी की सातों पर धांधली करने से रोका जा सके।
ये भी देखें : Pawan Singh News : निर्दलीय चुनाव से पहले पवन सिंह की सच्चाई आई सामने? | Election 2024 |
बुर्का पहनी महिलाओं बतानी होगी पहचान
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधिमंडल की मांग तब सामने आई है जब चुनाव अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर हैदराबाद से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता ने ‘बुर्का’ पहनी महिलाओं की पहचान जानने के लिए उनका नकाब हटाकर आईडी से उनके चेहरा मिलाया गया।
25 मई जिस दिन छठे चरण का मतदान होगा उसी दिन दिल्ली बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली सीईओ को ‘बुर्का’ पहने महिला मतदाताओं की पहचान के लिए एक सौंपा है। इसमें कहा है कि महिलाएं फेस मास्क या बुर्का पहनकर अगर मतदान करने आती है तो पूरी तरह से उनकी पहचान कर ली जाए तब ही उनको वोटिंग की अनुमति दी जाए। महिला पदाधिकारियों ने ये मांग की, बता दें कि उसमे भाजपा विधायक अजय महावर, राज्य सचिव किशन शर्मा, वकील नीरज गुप्ता और मोहन सिंह बिष्ट शामिल थे।
सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग
भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय महावर का कहना है कि किसी भी तरह से फर्जी मतदान ना हो पाए, इसके लिए भी उचित कदम उठाया जाए।


