राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi News : दिल्ली में एक दिन पहले सीएम आतिशी ने फहराया तिरंगा, क्यों 25 जनवरी को मानाया जाता है गणतंत्र दिवस

by | Jan 25, 2025 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi News : देशभर में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां बड़े धूमधाम से की जा रही हैं। हर छोटे-बड़े शहर में इस दिन को मनाने के लिए खास आयोजन होते हैं। लेकिन दिल्ली में एक दिन पहले ही गणतंत्र दिवस का तिरंगा मुख्यमंत्री आतिशी ने छत्रसाल स्टेडियम में फहराया। इस मौके पर उन्होंने दिल्लीवासियों को संबोधित भी किया। हालांकि तिरंगा फहराने का यह कदम सवालों के घेरे में है। कई लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर एक दिन पहले तिरंगा क्यों फहराया गया। इसके पीछे की वजह राजधानी दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने छत्रसाल स्टेडियम में 25 जनवरी को तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने दिल्लीवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस फैसले की वजह नई दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड है, जो 26 जनवरी को लाल किले पर होती है। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली को सुरक्षा कारणों से छावनी में बदल दिया जाता है, जिससे इस दिन अन्य सरकारी समारोहों का आयोजन संभव नहीं हो पाता। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस दिन विभिन्न सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू होते हैं, जो किसी भी अन्य समारोह के आयोजन को चुनौतीपूर्ण बना देते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री को 26 जनवरी को लाल किले पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के निरीक्षण में शामिल होना होता है। यह प्रोटोकॉल का हिस्सा है, क्योंकि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ-साथ विदेशी मेहमान भी शामिल होते हैं। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार के द्वारा 25 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करना आवश्यक होता है।

दिल्ली (Delhi News) में होने वाली परेड और राज्य सरकार के समारोहों को सुरक्षा कारणों से अलग-अलग आयोजन करना पड़ता है, यही कारण है कि मुख्यमंत्री आतिशी ने एक दिन पहले तिरंगा फहराया और गणतंत्र दिवस का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा “मैं सभी दिल्ली वासियों और देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह दिन हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान करने का भी दिन है, जिन्होंने हमें आजादी के बाद संविधान दिया।”

इस वर्ष इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुविआंतो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रपति सुविआंतो शनिवार को भारत पहुंचे, जहां उनका स्वागत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। गणतंत्र दिवस पर हर साल किसी न किसी देश का प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भारत आकर इस समारोह में भाग लेते हैं।

ये भी पढें : Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेला में आग लगने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर की टीमें

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on CM Yogi: अखिलेश यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर