Dr. Abhishek Verma: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रमुख, स्वामी नृत्यगोपाल दास जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा को उनके धर्म, समाज और राष्ट्र सेवा में अभूतपूर्व योगदान के लिए स्नेहाशीष प्रदान किया।
डॉ. वर्मा, जो शिवसेना-एनडीए गठबंधन एवं चुनाव के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में कार्य कर रहे हैं, को यह सम्मान श्रीरामकृष्ण इंटरनेशनल के संस्थापक स्वामी महेंद्र दास गोपाल जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में दिया गया।
“सनातन योद्धा” की दी उपाधि
स्वामी नृत्यगोपाल दास जी महाराज ने डॉ. वर्मा को “सनातन योद्धा” की उपाधि से सम्मानित करते हुए लिखा “वो योगपुरुष होवे जो समाज और देश का कल्याण करे, राजनीति में नई मिसाल कायम करे, और सनातन संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करे। वह भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करे।”
उन्होंने डॉ. वर्मा की राजनीति को धर्म, सेवा और नैतिक मूल्यों से प्रेरित बताया।
श्रीराम की प्रेरणा से जीवन समर्पित
स्वामी जी ने अपने पत्र में कहा कि डॉ. अभिषेक वर्मा का जीवन केवल एक राजनेता का नहीं, बल्कि एक ऐसे धर्मयोद्धा का है, जिनके लिए हर कार्य एक धार्मिक साधना है। उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
गोसेवा, धर्म संरक्षण और सामाजिक एकता
डॉ. वर्मा के अनेक कार्यों की सराहना करते हुए स्वामी जी ने विशेष रूप से उल्लेख किया।
- गोमाता की सेवा और संरक्षण,
- धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना,
- और हिंदू समाज को संगठित करने का निरंतर प्रयास।
स्वामी जी ने कहा कि यह सेवा यात्रा केवल वर्तमान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी आदर्श और मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
संकल्प, सेवा और साहस का प्रतीक
डॉ. वर्मा के संकल्प, साहस और कर्मनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए स्वामी नृत्यगोपाल दास जी ने उन्हें राष्ट्रोत्थान और धर्मरक्षा के अभियान में दीपस्तंभ की संज्ञा दी।
अपने पत्र के अंत में स्वामी जी ने प्रार्थना की “श्रीरामलला डॉ. वर्मा को दीर्घायु, अपार शक्ति, दिव्य बुद्धि और अनंत ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे धर्म, समाज और राष्ट्र की सेवा में सदैव अग्रणी बने रहें।”
यह आशीर्वचन पत्र स्वामी जी द्वारा श्रीरामकृष्ण इंटरनेशनल के मुख्य संरक्षक और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के अध्यक्ष के रूप में हस्ताक्षरित किया गया।
ये भी पढ़ें: Youth Lead Dialogue 2025: भारत मंडपम में ’यूथलीड डायलॉग’ पर डॉ. अभिषेक वर्मा ने दी पीढ़ियों के बीच सामंजस्य की अपील
ये भी देखें: Indian Economy Growth: ट्रंप का वार या भारत की जीत?, No.2 Economy बनने जा रहा है इंडिया!


