राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Farmers March News : 6 दिसंबर को लाखों की संख्या में किसान करेंगे दिल्ली कूच, क्या है किसानों की मांग

by | Dec 1, 2024 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Farmers March News : हरियाणा और पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करेंगे। हालांकि, ट्रैक्टर ट्रोलियां दिल्ली ले जाने की इजाजत नहीं मिलने के कारण किसान अब ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर आगे नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि इस बार वे पैदल ही अलग-अलग जत्थों में दिल्ली के लिए रवाना होंगे और दिल्ली पहुंचकर अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।

किसान आंदोलन 2.0 को शुरू हुए अब तक करीब 9 महीने हो चुके हैं। इस दौरान किसान पंजाब और हरियाणा की सीमा पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब किसानों ने दिल्ली कूच का निर्णय लिया है और 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर रुख करेंगे।

प्रदर्शनकारी किसान 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। अब, केएमएम नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि लंबे समय से इंतजार करने के बाद उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया है। पंढेर ने कहा कि हम 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसान हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यात्रा करेंगे और उनका पहला चरण अंबाला के जग्गी गांव से शुरू होगा। पंढेर ने उम्मीद जताई कि हरियाणा सरकार किसानों की मदद करेगी।

किसानों का कहना है कि सरकार उनसे बातचीत नहीं कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा सरकार से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। एक किसान नेता ने कहा कि हम पिछले 9 महीने से शांति से बैठकर सरकार से बात करने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। अब हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है, इसलिए हम दिल्ली जाएंगे।

भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के तेजवीर सिंह ने बताया कि वे 280 दिनों से दो सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं, और केंद्र ने 18 फरवरी के बाद से उनके साथ कोई बातचीत नहीं की है। इससे पहले, केंद्रीय मंत्रियों और किसानों के बीच 18 फरवरी को बातचीत हुई थी, जिसमें सरकार ने यह प्रस्ताव रखा था कि सरकारी एजेंसियां ​​एमएसपी पर दालें, मक्का और कपास की फसलें पांच सालों तक खरीदेंगी, लेकिन किसानों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें : Budaun News : ओवैसी ने बदायूं की जामा मस्जिद मामले को लेकर सरकार पर बोला हमला, कहा – ‘मुस्लिमों को ASI की खुदाई में…’

ये भी देखें : Sambhal Violence पर Acharya Pramod Krishnam का बड़ा बयान | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर