Haryana AAP Candidate List : आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में कविता दलाल को जुलाना से उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि जोगा सिंह लाडवा से आप उम्मीदवार होंगे।
हरियाणा के उम्मीदवारों की चौथी सूची में अंबाला कैंट से राज कौर गिल, यमुनानगर से ललित त्यागी, लाडवा से जोगा सिंह, कैथल से सतबीर गोयत, करनाल से सुनील बिंदल, पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक, गन्नौर से सरोज बाबा राठी, सोनीपत से देवेंद्र गौतम और गोहाना से शिव कुमार रंगीला शामिल हैं।
इसके अलावा, संदीप मलिक को बरोदा से, कविता दलाल को जुलाना से, निशा देशवाल को सफीदों से, सुखविंदर सिंह गिल को टोहाना से, जसदेव निक्का को कालावाली से, श्याम मेहता को सिरसा से, नरेंद्र को उकलाना से, राजीव पाली को नारनौंद से, राजेंद्र सरोखी को हांसी से, संजय सतरोदिया को हिसार से, हैप्पी लोचब को बादली से और निशांत आनंद को गुड़गांव से मैदान में उतारा गया है।
ये भी पढ़ें : PM Modi : पीएम मोदी आज ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ


