राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Haryana News : CM खट्टर के बाद नायब सिंह सैनी संभालेंगे सत्ता की भागदौड़, शाम 5 बजे लेंगे शपथ

by | Mar 12, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Haryana News : हरियाणा की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि राज्यपाल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सौंप दिया है। खट्टर सरकार के इस्तीफा देने के बाद से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है। बताया जा रहा है कि नई सरकार का जल्द ही गठन होगा। जिसमे सीएम को ही बदल दिया जाएगा। वही राज्य के अगले सीएम नायब सिंह सैनी बन सकते है।

ये भी देखें : Lok Sabha Elections : बंगाल में बंगाली को दीदी ने किया गायब, बाहरी बनाम बंगाली में शुरू हुई सियासत

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राजभवन में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। बता दें कि नायब सिंह के अलावा मुख्यमंत्री की रेस में करनाल सांसद संजय भाटिया भी शामिल हैं। वही बीजेपी पार्टी किसी चौंकाने वाले नाम की भी घोषणा कर सकती है।

दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी नई सरकार में शामिल नहीं होगी। निर्दलियों के सहारे भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटें हैं। और बीजेपी के पास 41 विधायक हैं। अगर 6 निर्दलियों का समर्थन मिलता है तो आंकड़ा 47 तक पहुंच जाएगा। बीजेपी निर्दलियों के समर्थन से बहुमत हासिल कर सकती है।

ये भी पढ़ें : PM Modi : पीएम मोदी ने देश को दी करोड़ों की सौगात, रेल योजनाओं का किया शिलान्यास, जानिए बिहार के लिए क्या है खास

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर