खबर

इमरान मसूद की हुई घर वापसी, मायावती के ‘हाथी’ से उतर थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

by | Oct 7, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर, राजनीति

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चलते सियासत अभी गर्म है। वही नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला चल रहा है। 7 अक्टूबर आज के दिन पूर्व बसपा नेता इमरान मसूद (Imran Masood) कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस के जाने -माने नेताओं के समक्ष उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा। इमरान मसूद उत्तर प्रदेश के बड़े मुस्लमान नेताओं के तौर पर जाने जाते है। ये पहले कांग्रेस पार्टी के ही सदस्य थे।

दबाया जा रहा है विपक्षी नेताओं की आवाज

पूर्व सीएम मायावती और बसपा सुप्रीमो ने इमरान मसूद (Imran Masood) पर अनुशासनहीनता कर आरोप लगाया और अपनी पार्टी से बाहर कर दिया था। अब कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर शामिल होने के बाद इमरान मसूद कहते है कि इस उपसिथत व्यवस्ता को देखते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की है। उसके बाद बदलाव के दौर की शुरुआत हुई। जब मैं पार्टी में हपले पार्टी में था तब भी यहाँ काम करने का अच्छा अनुभव रहा है। दुःख की बात है की मैं डेढ़ साल तक इस पार्टी का हिस्सा नहीं रहा हूं। इतने समय के बाद अब मैं इस पार्टी में वापसी कर रहा हूं।

यह भी पढ़े :-Bareilly crime news: महज 5 साल की मासूम बच्ची के साथ किया 60 वर्षीय आदमी ने दुष्कर्म, फिर खुद को लगा ली फांसी

देश को बदलाव की जरूरत – इमरान मसूद

इमरान मसूद (Imran Masood) ने कहा कि 2024 के चुनाव को मैं बहुत ही महत्वपूर्ण मानता हुं। ये बीजेपी पार्टी और विपक्षी पार्टी के लिए जरुरी भी है। आज देश में विपक्षी पार्टी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। आज के समय में वह स्थिति नहीं रह गयी है कि विपक्षी नेताओं की बात को सुना जाए। अब उनकी आवाज को दबाया जाता हैं। पहले उनकी बातों को सुना जाता था। इस दौर को देख के कह सकते है आज देश को बदलाव की सख्त जरूरत है।

मायावती ने इमरान मसूद (Imran Masood) को राहुल गांधी की तारीफ करने पर पार्टी विरोधी गतिविधियां बताते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था। दिल्ली प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव के पद को छोड़कर 2022 से विधानसभा चुनाव से पहले सपा के पास चले गए थे। आपको बता दें कि वहा पर उनके किसी भी साथी को टिकट नहीं दिया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर