राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

India Pakistan Ceasefire: ऑपरेशन सिंदूर के दबाव में झुका पाकिस्तान, अमेरिका की मध्यस्थता में भारत-पाक सीजफायर पर सहमति

by | May 10, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

India Pakistan Ceasefire: भारत द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सटीक और आक्रामक सैन्य कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने आखिरकार दुनियाभर के देशों से मध्यस्थता की गुहार लगाई। इस कूटनीतिक दबाव के बीच शनिवार रात एक बड़ी घोषणा सामने आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल प्रभाव से पूर्ण युद्धविराम की पुष्टि की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा,संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद।”

भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने भी ट्रंप के इस बयान की पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय कई दौर की गहन कूटनीतिक वार्ताओं और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद संभव हुआ है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी इस बात की पुष्टि की है कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति जताई है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है, बिना अपनी संप्रभुता से समझौता किए।”

हालांकि, उन्होंने भारत पर किए गए हालिया नाकाम आतंकी हमलों के लिए न तो कोई खेद जताया और न ही माफी मांगी। इसके विपरीत, उन्होंने इन कार्रवाइयों को जायज़ ठहराने की कोशिश की और पाकिस्तान की ‘शांति की मंशा’ को दोहराया।

भारत की ओर से संचालित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान पर चौतरफा दबाव बना दिया था। भारतीय सेना ने न केवल सीमाओं पर सटीक सैन्य जवाब दिए, बल्कि पाकिस्तान के भीतर मौजूद आतंकी ठिकानों और सैन्य बुनियादी ढांचे पर भी लक्षित हमले किए। इससे पाकिस्तान की सैन्य और राजनयिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो गई थी।

इस अभियान के प्रभाव से ही पाकिस्तान को अंततः वैश्विक समुदाय से युद्धविराम के लिए मदद मांगनी पड़ी और अमेरिका को मध्यस्थता करनी पड़ी।

हालांकि सीजफायर की घोषणा हो चुकी है, लेकिन भारत की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि क्या इस संघर्षविराम के बाद भी पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी या नहीं। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि किसी भी प्रकार की आतंकी हरकत को वह अब युद्ध की कार्रवाई मानेगा और उसी भाषा में जवाब देगा।

ये भी देखें : India Air Strikes Pakistan: पाकिस्तान द्वारा दागे गए मिसाइल और ड्रोन सेना ने किया निषक्रय |

ये भी पढ़ें : Operation Sindoor 2.0: भारतीय नौसेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने दी दुश्मन को करारी शिकस्त, सीमावर्ती क्षेत्रों पर अलर्ट जारी

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर