Viral News : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने ‘फ्री स्कूटी योजना 2024’ के तहत पूरे देश में लड़कियों को मुफ्त में स्कूटी देने का ऐलान किया है। इस पोस्ट में आवेदन करने की प्रक्रिया भी बताई गई है। इस तरह की खबरों ने लोगों के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या सच में केंद्र सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू की है?
क्या है वायरल पोस्ट का दावा?
यूट्यूब चैनल GavDehatvlogs ने एक वीडियो के थंबनेल पर लिखा है, ‘फ्री स्कूटी योजना 2024: सभी परिवारों को मुफ्त में स्कूटी मिलेगी।’ इस वीडियो के जरिए बताया जा रहा है कि हर परिवार के लिए स्कूटी लेने का मौका है और केवल दो मिनट में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस भ्रामक पोस्ट को देखकर कई लोग इसे सच मान रहे हैं।
क्या है सच्चाई ?
पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल थंबनेल और दावे की जांच की है। (Viral News) जांच में यह पाया गया कि फ्री स्कूटी योजना का दावा पूरी तरह से फर्जी है। केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं शुरू की गई है और न ही इस पर विचार किया जा रहा है।
फर्जी थंबनेल के अन्य दावे
GavDehatvlogs नामक यूट्यूब चैनल ने इस तरह के फर्जी थंबनेल पहले भी बनाए हैं। एक अन्य थंबनेल में कहा गया कि केंद्र सरकार फ्री वाशिंग मशीन बांट रही है। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर बताया गया कि करोड़ों परिवारों को वाशिंग मशीन मुफ्त में मिल रही है। पीआईबी ने इस दावे की भी जांच की और इसे भी पूरी तरह गलत पाया।
रहें सावधान !
इस तरह की झूठी और भ्रामक खबरें केवल लोगों को गुमराह करने के लिए फैलाई जाती हैं। सरकार की ओर से ऐसी किसी योजना की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर आपको ऐसी कोई जानकारी मिले तो उसे सच मानने से पहले सरकार के आधिकारिक स्रोत या पीआईबी फैक्ट चेक से पुष्टि जरूर करें।
ये भी पढ़ें : Sambhal News : संभल दौरे पर नहीं जा पाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, डीएम ने फोन कर रोका
ये भी देखें : CM Yogi News: योगी ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में दिया जोरदार भाषण | Dainik Hint |


