राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jagdeep Dhankhar News : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ी, एम्स में भर्ती

by | Mar 9, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Jagdeep Dhankhar News : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सूत्रों के अनुसार, बीती रात करीब 2 बजे उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उनके हार्ट में स्टंट डाला गया। बताया जा रहा है कि रात के समय उन्हें सोने के दौरान बेचैनी और सीने में दर्द महसूस हुआ था। फिलहाल, एम्स की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 73 वर्षीय उपराष्ट्रपति को रविवार (9 मार्च, 2025) को सुबह-सुबह एम्स के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उपराष्ट्रपति का इलाज एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की निगरानी में हो रहा है। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में रखा गया है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इसके अलावा, उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एम्स पहुंचे हैं। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी। वहीं, उनके इलाज के लिए एक मेडिकल बोर्ड भी बनाया गया है, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी शामिल की गई है।

यह भी पढ़ें : 9th March Ka Rashifal : रविवार का दिन जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

यह भी देखें : Tejashwi-Lalu पर Jitan Manjhi ने साधा निशाना, “तेजस्वी में परिपक्वता की कमी…उनके पिता खुद खटारा..”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर