राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jagdeep Dhankhar : राज्यसभा में जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, बैठक में होगी चर्चा

by | Dec 10, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Jagdeep Dhankhar : कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति, जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बनाई है। ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने इस पर निर्णय लिया है कि वे सभापति के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाएंगे। अब तक इस प्रस्ताव पर 70 सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसी बीच, सभापति धनखड़ ने फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। ‘इंडिया’ गठबंधन की सभी पार्टियों ने इस अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई है।

राज्यसभा में सोमवार (9 दिसंबर) को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के अन्य नेताओं ने सभापति पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। उस दिन सुबह, जब उच्च सदन की कार्यवाही शुरू हुई, सभापति ने आवश्यक कामकाज के बाद यह जानकारी दी कि उन्हें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत कुल 11 नोटिस मिले हैं। उन्होंने सभी नोटिसों को खारिज कर दिया। इसके बाद, कांग्रेस के जयराम रमेश ने नोटिस खारिज होने के बावजूद सत्ता पक्ष के सदस्यों को बोलने का मौका दिए जाने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जब नोटिस खारिज कर दिए गए हैं, तो उन मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

हंगामे के बीच, नेता प्रतिपक्ष खरगे ने भी आरोप लगाया कि उन्होंने लंबे समय से अपना हाथ उठाया था, लेकिन सभापति ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा, “सदन के नेता ने कुछ कहा, और मैं उससे सहमत नहीं था, इसलिए मैंने ऊंगली उठाकर आपका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की, लेकिन आपने मुझे मौका नहीं दिया। आपने मंत्री को बुला लिया। यह ठीक नहीं है।” इसके जवाब में सभापति धनखड़ ने कहा, “आप हर बार कहते हैं कि मैं मंत्री का पक्ष लेता हूं, नेता सदन का पक्ष लेता हूं। यह आपके लिए उपयुक्त नहीं है। आप मुद्दे पर बोलिए, मुझे आरोपित क्यों कर रहे हैं?” इस पर खरगे ने कहा, “अगर आप सदन को ठीक से नहीं चला रहे हैं, तो आप लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें : UP News : BJP ने आदित्य ठाकरे के बीजेपी ‘B टीम’ वाले बयान को लेकर किया पलटवार, कहा – ‘इंडिया’ ब्लॉक की स्थिति…’

ये भी देखें : Sarwan Singh Pandher का बड़ा बयान, “किसी भी तरह की कुर्बानी को तैयार हैं”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर