राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jhansi News: रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली कला में बकरी को अजगर ने निगला, अजगर की हुई मौत

by | Aug 17, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Jhansi News: झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली से एक खबर सामने आई है। बता दें कि पुनावली रहने वाला 35 वर्षीय किसान जसवंत राजपूत पुत्र मुकुंदी राजपूत अपने खेत पर बकरियों को चरा रहा था, जहां खेत के पास से ही राजघाट नहर निकलती है। जिसमें बड़ी संख्या में झाड़ियां उगी हुई है इन्ही झाड़ियों के किनारे उसकी बकरियां चर रही थी।

इसी दौरान एक बकरी को 15 से 20 फुट लंबे अजगर ने पकड़ लिया और बकरी को धिरे-धिरे निगलने लगा। तभी बकरी के जोर से चिल्लाने की आवाज आई और किसान जसवंत राजपूत बकरी के पास पहुंचा तो देखा कि एक विशालकाय अजगर बकरी को निगलता जा रहा है।

जिसके बाद जसवंत राजपूत जोर से चिल्लाता है और उसकी आवाज सुनकर पर पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी लाठी डंडे लेकर वहां पहुंच जाते है। बकरी को बचाने के लिए किसानों द्वारा अजगर पर लाठी डंडो से  प्रहार किया गया।

बकरी बचाने के दौरान कुछ लाठी डंडे अजगर को भी लग गए, जिसके कारण ना ही बकरी बचाया जा सका और अजगर की भी लाठी  डंडे लगने से  मौत हो गई। विशालकाय अजगर निकलने से क्षेत्र के लोग दहशत में है बच्चों को भी खेतों की ओर जाने से मना किया गया है।

ये भी पढ़ें: Vice President Elections: उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की अधिसूचना जारी, जानें नामांकन से लेकर नतीजे तक का शेड्यूल

ये भी देखें : Mamata Banerjee On BJP: Mamata Banerjee told how she gained so much confidence, why she gave an o…

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर