राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jharkhand News: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट में शहीद हुए CRPF ASI सत्यवान कुमार, झारखंड-ओडिशा सीमा पर हाई अलर्ट

by | Jun 14, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Jharkhand News: झारखंड और ओडिशा की सीमा पर स्थित जंगली इलाकों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी (IED) की चपेट में आकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 134वीं बटालियन के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने वीरगति प्राप्त की।

रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे हुआ, जब सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम झारखंड से सटे ओडिशा के राउरकेला जिले के बोलंग थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सल विरोधी सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें ASI सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल राउरकेला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के निवासी थे और सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन में तैनात थे। शनिवार को रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ 133 बटालियन मुख्यालय में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी, जवान और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस घटना के बाद झारखंड और ओडिशा की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। खुफिया एजेंसियां भी नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट के जरिए सुरक्षाबलों को निशाना बनाया हो। इससे पहले 12 अप्रैल 2025 को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान शहीद हो गए थे। वह खूंटी जिले के रहने वाले थे। उन्हें भी रांची स्थित झारखंड जगुआर मुख्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार और डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी थी।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, 45 डिग्री तक पहुंचा पारा, 15 जून से मिल सकती है राहत

ये भी देखें : Ahmedabad Plane Crash: प्लेन में थी मणिपुर की 21 साल की एयर होस्टेस,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर