राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kailash Gahlot News : कैलाश गलहोत के बीजेपी में शामिल होने पर केजरीवाल की प्रतिक्रिया, कहा – ‘वे स्वतंत्र हैं…’

by | Nov 18, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Kailash Gahlot News : दिल्ली सरकार के मंत्री पद और आम आदमी पार्टी (AAP) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले कैलाश गहलोत ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खट्टर ने गहलोत का स्वागत करते हुए उन्हें बीजेपी में शामिल होने पर बधाई दी। 

बीजेपी में शामिल होते हुए कैलाश गहलोत ने कहा कि उन्होंने राजनीति में दिल्ली के लोगों की सेवा करने के लिए कदम रखा था और अब वे बीजेपी के मंच से अपने इस लक्ष्य को पूरा करेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां सिर्फ राजनीतिक लड़ाई लड़ने पर ध्यान दिया जा रहा है, जबकि दिल्ली के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। 

कैलाश गहलोत के बीजेपी में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कैलाश गहलोत कहीं भी जाने और किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए स्वतंत्र हैं।” 

गहलोत ने रविवार को आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार का ज्यादातर समय केंद्र सरकार से लड़ाई में बीतता है, जिससे दिल्ली के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पार्टी ने जनता की भलाई के बजाय राजनीतिक एजेंडे पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। 

ये भी पढ़ें : Kailash Gahlot News : कैलाश गहलोत ने कल किया था मंत्री पद को बाय-बाय, आज BJP हो सकते है शामिल

ये भी देखें : वोट जिहाद को लेकर बुरे फंसे Maulana Sajjad Nomani, BJP ने Election Commission से की शिकायत

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर