खबर

Kanpur Fire News: कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, संजय गांधी नगर के आसमान का रंग पड़ा काला

by | Oct 6, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश के कानपूर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। कानपूर नौबस्ता के संजय गांधी नगर में आर्मी जवानों के कपड़े बनाने वाले गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आपको बता दें कि सुबह 4 बजे गोदाम में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गयी कि लपटे दूर – दूर तक नजर आ रही है। भीषण आग को देखकर इलाके के लोगों में तहलका मच गया।

दमकल विभाग की 10 गाड़िया पहुंची घटना स्थल पर 

भीषण आग को देखते हुए आनन – फानन में दमकल विभाग तुरंत इसकी जानकारी दी गयी। साथ ही हैंडपंप के जरिये आग को बुझाने की कोशिश करने लगे परन्तु आग इतनी भीषण थी कि आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। सुचना मिलते ही 10 से ज्यादा दमकल विभाग की गाड़िया घटना स्थल पर पहुंची। और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।

वही कानपुर के कमिश्नर आर.के. स्वर्णकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज सुबह कपड़े के गोदाम में भीषण आग लगने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा दमकल विभाग के कर्मी आग को बुझाने का जीतोड़ प्रयास कर रहे है।

यह भी पढ़े :-बिजवार गांव में कुए में गैस गिरने से हुई 3 की मौत, गांव वालों ने किया चक्काजाम

शार्ट सर्किट भी हो सकता है आग लगने कारण

कानपूर जिले के संजय गांधी नगर में आग लगने की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है कहा जा रहा है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट भी हो सकती है। मिली सुचना के अनुसार अभी तक किसी की जान-मान की हानि की खबर नहीं आयी है। राहत की बात यह भी है कि जिस समय आग लगी उस वक्त गोदाम में नहीं थे। जब ये घटना हुई तक कर्मचारी फैक्ट्री में नहीं पहुंचे थे। आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास जारी है जल्दी ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर