Lok Sabha Election 2024 5th Phase Voting Live : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग जारी है। आपको बता दें कि इसमें 49 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जिसमे कुल 8.95 करोड़ मतदाता है। वहीं ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। लोकसभा क्षेत्रों में अब तक के कुल 66.95% मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो गई है।
यहां देखिये लाइव अपडेट
5:57 PM
देश के 8 राज्यों में शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग अभी जारी है। चुनाव आयोग द्वारा मिली आकंड़ों की जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।
| क्रम संख्या | राज्य | 5 बजे तक मतदान % |
| 1. | बिहार | 52.35 |
| 2. | जम्मू-कश्मीर | 54.21 |
| 3. | लद्दाख | 67.15 |
| 4. | झारखंड | 61.90 |
| 5. | महाराष्ट्र | 48.66 |
| 6. | ओडिशा | 60.55 |
| 7. | उत्तर प्रदेश | 55.80 |
| 8. | पश्चिम बंगाल | 73.00 |
5:46 PM
5 बजे तक UP की 14 सीटों पर इतना हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर शाम 5 बजे तक 55.80 प्रतिशत मतदान हुआ है।
| क्रम संख्या | लोकसभा क्षेत्र | प्रतिशत |
| 1. | मोहनलालगंज (अ.जा.) | 60.10% |
| 2. | लखनऊ | 49.88% |
| 3. | रायबरेली | 56.26% |
| 4. | अमेठी | 52.68% |
| 5. | जालौन (अ.जा.) | 53.73% |
| 6. | झांसी | 61.18% |
| 7. | हमीरपुर | 57.83% |
| 8. | बांदा | 57.38% |
| 9. | फतेहपुर | 54.56% |
| 10. | कौशांबी (अ.जा.) | 50.65% |
| 11. | बाराबंकी (अ.जा.) | 64.86% |
| 12. | फैजाबाद | 57.36% |
| 13. | कैसरगंज | 53.92% |
| 14. | गोंडा | 50.21% |
5:03 PM
मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता और बेटे आकाश ने डाला वोट
लोकसभा चुनाव: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता और बेटे आकाश मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मतदान के बाद स्याही लगी अपनी उंगलियां दिखाते हुए।
4:14 PM
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने किया मतदान
मुंबई में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने परिवार के साथ वोट डाला।
4:10 PM
शाहरुख खान ने डाला वोट
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में अपने परिवार के साथ बांद्रा के मतदान केंद्र माउंट मैरी स्कूल में मतदान किया।
4:05 PM
नेहरू के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं नरेंद्र मोदी – पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा ”अगर यह (नरेंद्र मोदी) 20 बार भी प्रधानमंत्री बन जाएं, तो भी वह नेहरू के पैरों की धूल की बराबर तक नहीं पहुंच पाएंगे…
3:59 PM
UP में दोपहर 3 बजे तक राज्य की 14 सीटों पर इतना हुआ मतदान
उत्तर प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 47.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।
| क्रम संख्या | लोकसभा क्षेत्र | प्रतिशत |
| 1. | मोहनलालगंज (अ.जा.) | 51.08% |
| 2. | लखनऊ | 41.90% |
| 3. | रायबरेली | 47.83% |
| 4. | अमेठी | 45.13% |
| 5. | जालौन (अ.जा.) | 46.22% |
| 6. | झांसी | 52.53% |
| 7. | हमीरपुर | 48.87% |
| 8. | बांदा | 48.08% |
| 9. | फतेहपुर | 47.25% |
| 10. | कौशांबी (अ.जा.) | 43.01% |
| 11. | बाराबंकी (अ.जा.) | 55.35% |
| 12. | फैजाबाद | 48.66% |
| 13. | कैसरगंज | 46.01% |
| 14. | गोंडा | 43.23% |
3:47 PM
3 बजे तक 47.53 प्रतिशत हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 49 सीटों पर वोटिंग अभी जारी है, चुनाव आयोग द्वारा मिली जानकारी किए अनुसार 3 बजे तक 47.53 प्रतिशत मतदान हुआ है।
| क्रम संख्या | राज्य | 3 बजे तक मतदान % |
| 1. | बिहार | 45.33 |
| 2. | जम्मू-कश्मीर | 44.90 |
| 3. | लद्दाख | 61.26 |
| 4. | झारखंड | 53.90 |
| 5. | महाराष्ट्र | 38.77 |
| 6. | ओडिशा | 48.95 |
| 7. | उत्तर प्रदेश | 47.55 |
| 8. | पश्चिम बंगाल | 62.72 |
3:39 PM
अनन्या बिरला ने लोगों से की अपील
मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला कहती हैं, “मतदान करें, अपना योगदान दें और देश को गौरवान्वित करें”..
3:33 PM
करण भूषण सिंह मुझसे बेहतर काम करेंगे – बृज भूषण
लोकसभा चुनाव 2024: उत्तर प्रदेश के गोंडा में वोट डालने के बाद बीजेपी सांसद बृज भूषण ने कहा, “करण भूषण सिंह मुझसे बेहतर काम करेंगे। यह आप उनके व्यवहार, अनुशासन और जीवनशैली से बता सकते हैं।”
3:31 PM
उद्योगपति रतन टाटा ने किया मतदान
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग जारी है। आपको बता दें कि उद्योगपति रतन टाटा ने मुंबई के कोलाबा के मतदान केंद्र पर मतदान किया।

3:20 PM
सपा का बड़ा आरोप -कुंडा में पोलिंग अधिकारी खुद ही कर रहे है मतदान
समाजवादी पार्टी का आरोप है कि कुंडा में मतदान केंद्र पर पोलिंग अधिकारी खुद ही मतदान कर रहे है।
3:10 PM
आदित्य बिरला ग्रुप के अध्यक्ष ने बेटी अनन्या के साथ वोट डालने के बाद जनता से किया आग्रह
लोकसभा चुनाव 2024: आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला ने मुंबई के पेडर रोड स्थित एक मतदान केंद्र पर बेटी अनन्या बिरला के साथ वोट डालने के बाद यह कहा।
“जो कोई भी देश के बारे में सोचता है उसे आना चाहिए और मतदान करना चाहिए। मैं विकास के लिए मतदान कर रहा हूं। मेरी छोटी बेटी, जो 19 साल की है, ने पहली बार मतदान किया है। मैं मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह करता हूं। यह बहुत महत्वपूर्ण है।”
3:05 PM
अभिनेत्री रेखा ने डाला वोट
मुंबई में अभिनेत्री रेखा ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया।
2:56 PM
कांग्रेस ने कंगना रनौत के खिलाफ काले झंडे दिखाए और लगाए नारे
हिमाचल प्रदेश | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज लाहौल और स्पीति जिले के काजा दौरे के दौरान भाजपा मंडी उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ काले झंडे दिखाए और नारे लगाए।
2:49 PM
करीना कपूर और सैफ अली ने किया मतदान
फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने पति सैफ अली खान के साथ मुंबई में मतदान किया।
2:42 PM
UP कुंडा विधायक ‘राजा भैया’ ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश: कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने प्रतापगढ़ के एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।
2:37 PM
अमिर खान ने किया मतदान
अभिनेता अमिर खान और फिल्म निर्माता किरण राव ने मुंबई में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
2:28 PM
उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 14 सीटों पर इतने प्रतिशत हुआ मतदान
| क्रम संख्या | लोकसभा क्षेत्र | प्रतिशत |
| 1. | मोहनलालगंज (अ.जा.) | 41.43% |
| 2. | लखनऊ | 33.50% |
| 3. | रायबरेली | 39.69% |
| 4. | अमेठी | 38.21% |
| 5. | जालौन (अ.जा.) | 39.50% |
| 6. | झांसी | 43.61% |
| 7. | हमीरपुर | 40.71% |
| 8. | बांदा | 40.20% |
| 9. | फतेहपुर | 39.58% |
| 10. | कौशांबी (अ.जा.) | 36.25% |
| 11. | बाराबंकी (अ.जा.) | 44.77% |
| 12. | फैजाबाद | 40.77% |
| 13. | कैसरगंज | 38.50% |
| 14. | गोंडा | 36.67% |
2:22 PM
1 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान?
चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक देशभर में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में लगभग 36.73 प्रतिशत मतदान हुआ है।
| क्रम संख्या | राज्य | 1 बजे तक मतदान % |
| 1. | बिहार | 34.62 |
| 2. | जम्मू-कश्मीर | 34.79 |
| 3. | लद्दाख | 52.02 |
| 4. | झारखंड | 41.89 |
| 5. | महाराष्ट्र | 27.78 |
| 6. | ओडिशा | 35.31 |
| 7. | उत्तर प्रदेश | 39.55 |
| 8. | पश्चिम बंगाल | 48.41 |
2:15 PM
राजबरेली के मतदान केंद्रों की जांच करने पहुंचे राहुल गांधी
PM देश की कौन-सी चिंता की है – तेजस्वी यादव
पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी 10 साल के हिसाब में बताएं कि उन्होंने देश की कौन-सी चिंता की है, जिसको उन्होंने सुधारा है…बेरोजगारी, महंगाई बढ़ा दी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया…अब जनता उनको हटाना चाहती है
12:45 PM
राहुल गांधी ने हनुमान मंदिर में की पूजा
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सांसद और रायबरेली से उम्मीदवार राहुल गांधी ने रायबरेली के पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा की।
12:48 PM
अभिनेता इमरान हाशमी किया मतदान
महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अभिनेता इमरान हाशमी अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए।
12:44 PM
उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 11 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान
| क्रम संख्या | लोकसभा क्षेत्र | प्रतिशत |
| 1. | मोहनलालगंज (अ.जा.) | 25.85% |
| 2. | लखनऊ | 22.11% |
| 3. | रायबरेली | 28.10% |
| 4. | अमेठी | 27.20% |
| 5. | जालौन (अ.जा.) | 26.97% |
| 6. | झांसी | 29.82% |
| 7. | हमीरपुर | 28.24% |
| 8. | बांदा | 29.25% |
| 9. | फतेहपुर | 28.54% |
| 10. | कौशांबी (अ.जा.) | 26.12% |
| 11. | बाराबंकी (अ.जा.) | 30.60% |
| 12. | फैजाबाद | 29.05% |
| 13. | कैसरगंज | 27.92% |
| 14. | गोंडा | 26.68% |
12:15 PM
11 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान?
| क्रम संख्या | राज्य | 11 बजे तक मतदान % |
| 1. | बिहार | 21.11 |
| 2. | जम्मू-कश्मीर | 21.37 |
| 3. | लद्दाख | 27.87 |
| 4. | झारखंड | 26.18 |
| 5. | महाराष्ट्र | 15.93 |
| 6. | ओडिशा | 21.07 |
| 7. | उत्तर प्रदेश | 27.76 |
| 8. | पश्चिम बंगाल | 32.70 |
12:07 PM
अनिल कपूर ने डाला वोट
मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर ने कहा, “”आज खुशी का दिन है, हम सभी नागरिकों वोट करना चाहिए।”
12:03 PM
नाना पाटेकर ने वोटर्स को दिया संदेश
मुंबई: अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा, “यूथ के लिए यही संदेश है कि सभी को मतदान करना चाहिए।”
11:55 AM
बोनी कपूर ने डाला वोट
मुंबई: फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
आचार्य सत्येनेद्र किया मतदान
उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने अयोध्या के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
11:51 AM
पीएम मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम – अपर्णा यादव
लखनऊ, यूपी: वोट डालने के बाद बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करती हूं कि वोट करें और लोकतंत्र के इस त्योहार में हिस्सा लें…लोगों को बीजेपी पर भरोसा है और पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे।’
11:49 AM
UP के डीजीपी प्रशांत कुमार और उनकी पत्नी ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार और उनकी पत्नी ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
11:45 AM
BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने डाला वोट
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
11:39 AM
शिकायत करने का अधिकार नहीं होगा – मनोज बाजपेयी
लोकसभा चुनाव 2024: अभिनेता मनोज बाजपेयी ने क्या कहाने मुंबई में अपना वोट डालते हुए कहा- “यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। आपको अपने नेता को चुनने के लिए यह बदलाव पांच साल में केवल एक बार मिलता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने अधिकारों का उपयोग करें क्योंकि यह बदलाव आपको पांच साल बाद फिर से मिलेगा और उन पांच वर्षों के लिए आपके पास शिकायत करने का अधिकार नहीं होगा।
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने डाला वोट
लोकसभा चुनाव 2024: मुंबई में वोट डालने के बाद अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने क्या कहा?
“मैं सभी मुंबईवासियों और भारतीयों से कहना चाहता हूं कि वे आज मतदान करें। आज अच्छा मतदान हुआ है। मैं चाहता हूं कि हर कोई अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करे। मैं खुश हूं। भारत को हमेशा प्रगति करनी चाहिए।”
11:26 AM
रघु राम और राजीव लक्ष्मण किया मतदान
टीवी हस्तियां और भाई-बहन रघु राम और राजीव लक्ष्मण मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी उंगलियों पर अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए।
11:22 AM
फतेहपुर में कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप
लोकसभा क्षेत्र की जहानाबाद विधानसभा में बूथ संख्या 197 पर पीठासीन अधिकारी भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है? बताया जा रहा है कि महिला मतदाताओं से जबरदस्ती भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवा रहा है!
11:20 AM
रायबरेली में मतदान के समय दो दर्जन से अधिक EVM खराब?
11:16 AM
सपा का आरोप, गोंडा में धमकाकर डलवाए वोट
11:12 AM
मुंबई में हेमा मालिनी ने बेटी ईशा के साथ किया मतदान
मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी, उनकी बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
11:09 AM
उद्धव ठाकरे बेटे आदित्य के साथ पहुंचे मतदान केंद्र
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
10:30 AM
9 बजे तक उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर इतने प्रतिशत मतदान
| क्रम संख्या | लोकसभा क्षेत्र | प्रतिशत |
| 1. | मोहनलालगंज | 13.86 % |
| 2. | लखनऊ | 10.39 % |
| 3. | रायबरेली | 13.60 % |
| 4. | अमेठी | 13.45 % |
| 5. | जालौन | 12.80 % |
| 6. | झांसी | 14.26 % |
| 7. | हमीरपुर | 13.61 % |
| 8. | बांदा | 14.57 % |
| 9. | फतेहपुर | 14. 28 % |
| 10. | कौशांबी | 10.49 % |
| 11. | बारबंकी | 12.73 % |
| 12. | फैजाबाद | 14.00 % |
| 13. | कैसरगंज | 13.04 % |
| 14. | गोंडा | 09.55 % |
10:28 AM
9 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान?
| क्रम संख्या | राज्य | 9 बजे तक मतदान % |
| 1. | बिहार | 8.86 |
| 2. | जम्मू-कश्मीर | 7.63 |
| 3. | लद्दाख | 10.51 |
| 4. | झारखंड | 11.68 |
| 5. | महाराष्ट्र | 6.33 |
| 6. | ओडिशा | 6.87 |
| 7. | उत्तर प्रदेश | 12.89 |
| 8. | पश्चिम बंगाल | 15.35 |


